फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Only son died due to drug overdose

Hisar: नशे की ओवरडोज से इकलौते बेटे की मौत, नहर की पटरी पर गली सड़ी हालात में मिला शव

Thu, 23 May 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 11:30 PM IST
सार

पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरो नहर की पटरी पर गली सड़ी हालात में शव मिला है। पास में खाली सिरिंज मिली है। 

विज्ञापन
Hisar: Only son died due to drug overdose
हांसी नागरिक अस्पताल में दीपक के शव को गाड़ी में डालते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरो नहर की पटरी पर गली सड़ी हालात में एक शव मिला। शव के पास खाली सिरिंज भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां वीरवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस हालात में शव मिला है उसे देख ऐसा लग रहा है कि युवक ने ज्यादा नशा किया होगा। मृतक दीपक के ताऊ जगमेंद्र के बयान पर नारनौंद थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के ताऊ जोगेंद्र सिंह ने बताया है कि दीपक के पिता राजेश की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पिछले काफी समय से दीपक नशे की लत में पड़ गया था। बताया जा रहा है कि दीपक मेडिकल नशा, चिट्टा सहित अन्य नशा करने का आदि हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मई से दीपक घर नहीं गया था। परिजनों ने दीपक को कई जगह ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। वीरवार सुबह उन्हें सूचना मिली की गांव सुलचानी के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरों नहर की पटरी पर गली सड़ी हालात में एक शव पड़ा हुआ है। शायद वह दीपक हो सकता है।


यह सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दीपक को पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव के आसपास खाली सिरिंज भी पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed