फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: NCERT and CM flying team raided book depot

Hisar: एनसीईआरटी व सीएम फ्लाइंग टीम ने बुक डिपो पर छापेमारी, तीन गोदाम किए चेक

Sat, 08 Apr 2023 03:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 03:56 PM IST
सार

सीएम उड़न दस्ते की टीम में सब- इंस्पेक्टर चंद्रभान, एएसआई राकेश कुमार, एनसीईआरटी की टीम में दिल्ली से ओमप्रकाश सहायक उत्पादन अधिकारी व राजेंद्र कुमार मौजूद थे। एनसीआरटी की टीम के अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एनसीईआरटी की नकली किताबे बेची जा रही है।

विज्ञापन
Hisar: NCERT and CM flying team raided book depot
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी में सीएम उड़नदस्ते व एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर को लाल सड़क के समीप मुल्तान किताब घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीएम उड़नदस्ता व एनसीईआरटी की संयुक्त टीम द्वारा मुल्तान किताब घर के 3 गोदाम चेक किए गए। उसके बाद बड़सी गेट पर स्थित मित्तल बुक डिपो व भारत किताब घर पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान भारी संख्या में गोदाम में किताबों का स्टॉक मिला।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
टीम द्वारा किताबों को चैक किया गया जिसके बाद वहा पर किताबों में कोई भी कमी नहीं पाई गई। टीम में सीएम उड़न दस्ते की टीम में सब- इंस्पेक्टर चंद्रभान, एएसआई राकेश कुमार, एनसीईआरटी की टीम में दिल्ली से ओमप्रकाश सहायक उत्पादन अधिकारी व राजेंद्र कुमार मौजूद थे। एनसीआरटी की टीम के अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एनसीईआरटी की नकली किताबें बेची जा रही है व कुछ किताबों में रेट की गड़बड़ी की जा रही है जिसके बाद उन्होंने मुल्तान किताब घर पर छापेमारी की और उनके तीन गोदामों को चैक किया गया।
विज्ञापन


दुकानदारो में मचा हड़कंप
जिसके बाद उन्हें वहा पर कोई गड़बड़ नहीं पाई गई। एनसीईआरटी की टीम के अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया टीम द्वारा लगातार अलग-अलग शहरों में छापेमारी की जा रही है और जांच पड़ताल की जा रही है कही कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं हो रहा। एनसीईआरटी की टीम के अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया उनकी टीम द्वारा टोहाना में भी रैड की गई थी। वहां गड़बड़ी मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया था। उन्होंने बताया लगातार टीम की छापेमारी जारी रहेगी ताकि किताबों में कोई फर्जीवाड़ा ना हो। हांसी में छापेमारी के बाद कई दुकानदारो में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed