फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Hindi News, Crime, Bribe, Inspector, Jail, Hisar

रिश्वत लेने का आरोपी चौकी इंचार्ज भेजा जेल

Fri, 04 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 04 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hisar Hindi News, Crime, Bribe, Inspector, Jail, Hisar

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़े गए मुल्तानी चौक चौकी पुलिस के इंचार्ज कर्मबीर सिंह को वीरवार को सीजेएम हेमंत यादव की अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डोबी गांव के सुरेंद्र ढाका ने विजिलेंस को शिकायत देकर कहा था कि पुलिस ने पिछले दिनों कुछ दुकानदारों के खिलाफ फर्जी आईडी पर सिम देने का केस दर्ज किया था। इसकी जांच की जिम्मेवारी मुलतानी चौकी इंचार्ज कर्मबीर सिंह के पास थी। उसने शिकायत में कहा था कि चौकी इंचार्ज केस से निकालने के लिए उससे रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन से रेड की अनुमति ली गई और डीएसपी शरीफ सिंह के नेतृत्व में चौकी के आसपास निगरानी शुरू कर दी गई। शिकायतकर्ता ने जैसे ही दस हजार रुपये चौकी इंचार्ज को दिए तो टीम ने चौकी इंचार्ज को काबू कर नकदी बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम बाद में इंचार्ज को साथ ले गई। विजिलेंस ने इस संबंध में चौकी इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।


जिस हवालात में बंद कराते थे बंदी, उसी में गुजारी रात

मुल्तानी चौक चौकी के इंचार्ज कर्मबीर सिंह के लिए बुधवार की रात बिल्कुल अजीब थी। क्योंकि उसकी चौकी में दर्ज होने वाले केसों के आरोपियों को वह या उनके मातहत कर्मचारी सिटी थाने की हवालात में बंद कराते थे।


बाद में आरोपियों को अदालत में पेेश किया जाता था। समय का चक्र देखिये उसी हवालात में चौकी इंचार्ज को रात बितानी पड़ी। पुलिस कर्मचारियों में यह बात चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed