हिसार का 'पुष्पाराज' गिरफ्तार: कैंटर में छिपा कर रखी थी लाल चंदन की लकड़ियां, 1513 किलो है वजन
पुलिस के अनुसार, लाल चंदन की लकड़ियां चंदन के मणके बनाने के काम आती है। पहले भी काफी मात्रा में इस गांव से चंदन की लकड़ियां बरामद हो चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन पहले आई साउथ इंडियन मूवी पुष्पाराज में लाल चंदन की तस्करी जैसे अहम मुद्दे को उठाया गया था। फिल्म ने खूब वाहवाही बटोरी और इसका डायलॉग 'पुष्पा, मैं झुकेगा नहीं' भी काफी प्रसिद्ध हुआ था। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी करने वाला पुष्पाराज पुलिस को खूब चकमा देता है लेकिन हिसार का पुष्पाराज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
हरियाणा के हिसार में मंगाली जाटान गांव में सीआईए टीम ने एक कैंटर से करीब 1513 किलो लाल चंदन की लकड़ियां बरामद की हैं। ये लकड़ियां कैंटर में घरेलू सामान के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में छिपा कर रखी हुई थी। यह लड़की मणके बनाने के काम आती है।
आजाद नगर थाना पुलिस ने चालक धर्मबीर के खिलाफ चोरी, षड्यंत्र और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन के रिमांड पर भेज दिया। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी जा रही है।
सीआईए टीम के एएसआई मांगेराम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मंगाली जाटान गांव में रहने वाली एक व्यक्ति कैंटर में लाल चंदन की लकड़ियां लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। एक घर के बाहर कैंटर खड़ा था, जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। वह पुलिस टीम को देखकर कैंटर से नीचे उतर कर भागने लगा।
शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और कैंटर की तलाशी ली। इस दौरान घरेलू सामान के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में लाल चंदन की लकड़ियां रखी हुई थी। डिब्बों के अंदर से चंदन की छोटी-छोटी पेडियों को बाहर निकाला और उनका वजन किया तो वह 1513 किलोग्राम मिला।
सूचना मिलने पर वन राजिक अधिकारी विशाल फौगाट मौके पर पहुंचे और चंदन की लकड़ी की जांच की। इसके बाद आरोपी चालक धर्मबीर के खिलाफ इंडियन फोरेस्ट एक्ट 1927, चोरी और षड्यंत्र की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मबीर चेन्नई के कामराज अन्ना से लकड़ियां लेकर आया था। आरोपी को मंगाली गांव और आसपास के एरिया में लकड़ियां सप्लाई करनी थी।