फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar CIA team caught two more accused of cyber fraud from Dehradun

विन मनी एप प्रकरण: हिसार CIA टीम ने साइबर ठगी के दो और आरोपियों को देहरादून से किया काबू

Fri, 30 Sep 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 01:41 AM IST
सार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि हर दो माह बाद नया खाता खोल लेते थे। एक खाता खोलने पर 50 से 60 हजार रुपये मिलते थे। विकास के खाते से 4 करोड़ का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
Hisar CIA team caught two more accused of cyber fraud from Dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार में विन मनी एप में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में हिसार सीआईए टीम ने दो और आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी देहरादून के रायपुर निवासी सुमित और विजय नगर निवासी विकास ने बताया कि गिरोह के गुर्गे धोखाधड़ी करने के दो माह बाद अकाउंट को बंद कर देते और फिर नए अकाउंट खोल लेते थे। एक बार खाता खोलने पर 50 -60 हजार रुपये मिलते हैं। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि विकास के खाते से करीब 4 करोड़ का लेनदेन हुआ है, जबकि सुमित के खाते से 2 लाख 40 हजार रुपये का। पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर ने 17 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  Weather Haryana: प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से से मानसून की विदाई, 4 अक्तूबर तक मौसम रहेगा शुष्क
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों सुमित और विकास को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि विन मनी एप के जरिये लोगों को जोड़ते हैं और बाद में उनसे रुपये ऐंठ लेते हैं। पटेल नगर में रहने वाले चंद्रशेखर से दोनों आरोपियों ने अपने-अपने खाते में 49999-49999 रुपये डलवाए थे। 

गौरतलब है कि सिविल लाइन थाना पुलिस में दी गई शिकायत में पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर ने बताया था कि एक दिन टेलीग्राम एप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ऐना बताया। उसने कहा कि हमारी एक कंपनी विन मनी है। इसी नाम से एप है जो एक एंड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन है। यह भारत सरकार से मान्य है। चिटफंट स्कीम से जुड़कर कई लोगों ने काफी रुपये कमाए हैं। उसके बहकावे में आकर उसने अलग-अलग बैंक खातों में 12 लाख रुपये से अधिक जमा करवा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed