फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, Rajguru market, Hisar

फिर वही अंदाज, छत के जरिये दुकानों में घुसे चोर

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार। Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
hindi story, Rajguru market, Hisar
चोरी - फोटो : ब्यूरो
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन का बाजार बंद करने के अल्टीमेटम खत्म होने से पहले पारिजात चौक के पास की तीन दुकानों में वारदात कर चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है। चोरों ने पारिजात चौक के पास तीन दुुकानों से करीब दो लाख रुपये का सामान और नकदी चुरा ली। करीब 12 दिन पहले राजगुरु मार्केट के शोरूम में हुई चोरी और अब पारिजात चौक के पास की तीन दुकानों में चोरी की वारदातों में समानता है। चोर उसी अंदाज में छत के जरिये दुकानों में घुसे हैं, जैसे शोरूम में घुसे थे। इसलिए हो सकता है कि दोनों वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह हो। चोरी के बाद व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया। सूचना मिलने के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने बुधवार को तीनों दुकानों पर जाकर मौके से आरोपियों के निशान लिए हैं। एसएचओ मनदीप सांगवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से वारदात के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतम सरदाना और पंकज दीवान ने मौके पर जाकर दुकानदारों से बातचीत की और पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


सिटी थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े में बढ़ा क्राइम
सिटी थाना क्षेत्र में करीब एक पखवाड़े में तो एकाएक क्राइम बढ़ा है। इस दौरान के संगीन मामलों के ज्यादातर आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इससे साफ है कि चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। खासकर सिटी थाना एरिया क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। व्यापारियों में चोरी की वारदात को लेकर रोष व्याप्त है। करीब 12 दिन पहले राजगुरु मार्केट के चार शोरूम से पांच लाख की नकदी चोरी मामले के आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। राजगुरु मार्केट एसोसिएशन ने शुक्रवार को बाजार बंद की चेतावनी दी हुई है।
विज्ञापन

कृष्णा बुक डिपो-1 : साथ लगते कांप्लेक्स की छत से आए चोर
चोर साथ लगते एक कांप्लेक्स की छत से कृष्णा बुक डिपो की तीन मंजिला इमारत की छत पर आए और फिर वहां से ईंटें उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर दरवाजे की कुंडी उखाड़ी गई और चोर जीने के जरिये नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे। चोरों ने वहां सामान खंगाला, मगर स्टेशनरी के सामान के अलावा और कुछ हाथ न लगा। उन्होंने गल्ला उखाड़कर नकदी चुरा ली। दुकान स्वामी रामपुरा मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि चोर करीब 5 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ट्रेडर्स-2 : साथ लगती दुकान की छत से आए चोर
इसके बाद चोर एक बल्ली के सहारे साथ लगती एक मंजिल ऊंची दुकान विकास ट्रेडर्स की छत पर चढे़ और खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे। वे नीचे पहुंचे। फिर चोरों ने 60 हजार कीमत की तीन एलईडी और गल्ले में रखी सोने की दो बालियां और पांच हजार की नकदी चुरा ली। दुकानदार शास्त्री नगर निवासी योगेश कुमार ने बताया कि हमें वारदात का सुबह पता लगा। दुकान स्वामी ने बताया कि चोरीशुदा माल की करीब 85 हजार रुपये के आसपास है। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मनु इलेक्ट्रॉनिक्स -3 : एग्जास्ट फैन वाली जगह से अंदर घुसे चोर
फिर चोर साथ लगती कॉर्नर वाली दुकान मनु इलेक्ट्रॉनिक्स के अगले हिस्से में पहुंचे। वे एग्जास्ट फैन वाली जगह से अंदर घुसे और फिर दरवाजा खोला गया। फिर दरवाजे से अन्य चोर अंदर आए। इसके बाद चोरों ने वहां से चार एलईडी, 8 डीवीडी प्लेयर और 3 डाटा कार्ड चुरा लिए। बाद में चोर जिस रास्ते से दुकानों में पहुंचे थे, उसी से उतरकर फरार हो गए। दुकान स्वामी पीएलए निवासी अभिमन्यु ने बताया कि चोरीशुदा माल की कीमत 90 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरों के फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई पूूरी की।

बच्चा या कोई  दुबला-पतला ही घुस सकता है तंग रास्ते से अंदर
तीनों दुकानों में जहां से शुरुआती एंट्री हुई, वह काफी तंग जगह है। एक दुकान से ईंटें उखाड़ प्रवेश हुआ। दूसरी दुकान की खिड़की और तीसरी दुकान में एग्जास्ट फैन की खाली जगह से एंट्री हुई। इतनी तंग जगह से एंट्री होने से ऐसा लगता है कि चोर किसी बालक को साथ लाए थे। उसी को पहले तंग रास्ते से अंदर भेजकर कुंडी खुलवाई और फिर बड़े चोर अंदर घुसे। या हो सकता है कोई चोर अत्यंत दुबला-पतला है।

सीसीटीवी फुटेज खोल सकते हैं राज
पुलिस ने तीन दुकानों में चोरी होने के बाद बुधवार को वारदातस्थल के आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। हालांकि दुकान से बिश्नोई मंदिर वाली दिशा और पारिजात चौक की दिशा में ज्यादा सीसीटीवी लगे हैं। फूूल मार्केट या तैलियान पुल की तरफ कम सीसीटीवी लगे हैं, जबकि चोर फूल मार्केट की दिशा से आए थे। पुलिस ने काफी दुकानों में जाकर फुटेज खंगाली है। पुलिस को उम्मीद है, फुटेज से कोई सुराग मिल जाएगा।

राजगुरु मार्केट एसो. कर चुकी है बंद की घोषणा
राजगुरु मार्केट में चार शोरूम से करीब 12 दिन पहले चोर पांच लाख पांच सौ रुपये चुरा ले गए थे। एक शोरूम के सीसीटीवी में तीन चोरों के चेहरे कैद हो गए थे। पुलिस और दुकानदारों को उम्मीद थी कि चोर पकड़े जाएंगे, लेकिन चोर अभी तक पकड़े नहीं गए। राजगुरु मार्केट के दुकानदारों ने पहले भी मार्केट बंद करने की घोषणा की थी। मगर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने बंद के फैसले को टाल दिया था। मार्केट एसोसिएशन कार्यवाहक प्रधान राजेश जैन ने मंगलवार को पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शुक्रवार को मार्केट बंद करने की घोषणा की है।

दोनों वारदात एक गिरोह ने तो नहीं की
राजगुरु मार्केट के शोरूम और पारिजात चौक के पास की तीन दुकानों में चोरी की वारदातों में समानता है। चोर उसी अंदाज में छत के जरिये दुकानों में घुसे हैं, जैसे शोरूम में घुसे थे। इसलिए हो सकता है कि दोनों वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह हो। पुलिस अभी गिरोह तक पहुंच नहीं पाई। दुकानदारों में चोर गिरफ्तार न होने के कारण पुलिस विभाग के प्रति भारी रोष है। पुलिस पर चोरों को पकड़ने का दबाव है।



तीनों दुुकानों और उनके आसपास फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कवॉयड टीम ने जांच की है। दुकानों के निकट के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। मुख्य बाजारों में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। उम्मीद है हम चोरों को जल्द पकड़ लेंगे।

-जयपाल सिंह, डीएसपी सिटी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed