{"_id":"572651344f1c1bc30b5cd049","slug":"hindi-story-hang-rope-hisar-patel-nagar-hisar-lovecase-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पंखे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में पंखे पर लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Mon, 02 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर के 20 वर्षीय सन्नी ने रविवार सुबह घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने एक लड़की के परिजनों पर प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने खुदकुशी की है। पटेल नगर के सन्नी का शव सुबह करीब साढे़ दस बजे घर में पंखे पर लटकता मिला। उस समय घर में और कोई नहीं था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पीलए चौकी पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन से शव के पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया। बाद में डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। उसका विसरा लेकर मधुबन भेजा गया है।
यह लगाए आरोप
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि पड़ाव चौकी क्षेत्र की एक लड़की के साथ उसके भाई सन्नी का प्रेम-प्रसंग था। कल परिजनों ने लड़की को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। उसी मुद्दे को लेकर लड़की का पिता चार अन्य के साथ रविवार सुबह साढे़ दस बजे उनके घर आया। तब मेरे पिता प्रेमकुमार उनके लिए कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर चले गए। घर में उस समय और कोई नहीं था। उसके पिता लौटे तो सन्नी का शव फंदे में लटकता मिला। लड़की के पिता और अन्य ने उसके भाई का कत्ल कर शव बाद में फंदे पर लटकाया है।
शर्मसार होकर की आत्महत्या: पुलिस

पीएलए चौकी प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पटेल नगर के युवक ने शर्मसार होकर आत्महत्या की है। क्षेत्र की एक लड़की चार दिन पहले लापता हो गई थी। वह दो दिन बाहर रहकर लौट आई थी। वह युवती रविवार सुबह फिर घर से गायब हो गई। लड़की की मां और दो छोटे बच्चे लड़की को ढूंढने पटेल नगर में आए थे। वहां लड़की के बारे में पूछने पर सन्नी शर्मसार हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। बाकी विसरा रिपोर्ट में जो बात सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन