फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, groom injured, aman, Hisar

रिबन काटने को नहीं खुला कैंची का बॉक्स, पिस्तौल का बट मारा तो चल गई गोली

Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
hindi story, groom injured, aman, Hisar
अमन - फोटो : Bureau
सैनी हाई स्कूल में वीरवार देर रात शादी में ढुकाव पर दौरान गोली लगने से गंभीर हुए दूल्हे अमन के माथे से ऑपरेशन के बाद गोली निकाली। दुल्हन ममता ऑपरेशन के समय अस्पताल पहुंचकर सलामती के लिए प्रार्थना करती रही। चिकित्सकों का कहना है कि हालत में सुधार है, फिर भी अगले 48 घंटे खतरे से भरे हैं।
विज्ञापन


ढुकाव के लिए रिबन काटने के लिए दूल्हा कुछ दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ आया। कैंची से रिबन काटना था, जोकि बॉक्स में बंद थी। बॉक्स नहीं खुला तो एक युवक ने हाथ में थामी पिस्तौल का बट बॉक्स पर दे मारा, जिससे गोली चल गई। किसी को कुछ समझ आता, तब तक दूल्हा अमन नीचे गिर गया। उसके सिर से खून बहता देखकर हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत अमन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। सुबह चार बजे अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद माथे से गोली निकाल दी गई। दुल्हन ममता परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। ऑपरेशन के बाद ममता ने अपने दूल्हे की जिंदगी के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन


48 घंटे बाद खतरे से होगा बाहर
चिकित्सकों के अनुसार अमन के माथे में गोली लगी थी। गोली आरपार होने की बजाय कान की ओर मुड़ गई, जिससे उसके ब्रेन का बचाव हो गया। अगर गोली सीधे पार हो गई होती तो ब्रेन को खतरा हो सकता था। गोली को ऑपरेेशन के बाद निकाल दिया गया है। हालत में करीब 70 प्रतिशत तक सुधार है। अगले 48 घंटे बाद हालत खतरे से बाहर हो जाएगी। तब तक उसे आईसीयू में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे परिजन
शादी में शामिल परिजन, रिश्तेदार, दोस्त सभी राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां हर कोई दूल्हे का हालचाल जानने में जुटा रहा। दुल्हन पक्ष के लोग भी दिनभर अस्पताल में जुुटे रहे। दूल्हे के दोस्त अमन की जान बचाने के लिए अपने खून की हर एक बूंद देने को तैयार थे।


इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। घायल अमन के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज डोगरान मोहल्ला हिसार

सीसीटीवी फुटेज ली कब्जे में
सिटी थाना प्रभारी मंदीप सांगवान गोली चलने की सूचना मिलने के बाद देर रात ही पंडाल में पहुंचे थे। पुलिस ने वहां आसपास की दो-तीन सीसीटीवी की फुटेज कब्जे मेें ली। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कई युवकों के हाथों में हथियार दिख रहे हैं। पुलिस गोली चलाने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

खुशियां लेने गए थे, मायूसी छा गई
महाबीर कॉलोनी में अमन के घर पर सन्नाटा पसरा था। अमन के परिजन रातभर अपने बेटे की जान की दुआएं मांगते रहे। शुक्रवार दोपहर बाद जब हालत में सुधार होने की जानकारी मिली तो शाम को घर लौटे। यहां अन्य लोगों को सांत्वना दी। शादी समारोह में आए परिजनों को भारी मन से विदा किया।

व्हाट्स एप पर वीडियो वायरल
अमन की शादी के बाद व्हाट्स एप और फेसबुक पर शादी का एक विडियो वायरल हुआ, जिसमें कई युवाओं के हाथ में हथियार दिख रहे हैं। इस बीच गोली चलने की आवाज आती है। अमन नीचे जमीन पर गिर पड़ता है। तब तक मौके पर किसी को कुछ समझ नहीं आता। विडियो में दिख रहा है कि यहां पर बड़ी संख्या में हवाई फायर हुए।


केबल के काम में सहयोग करता था अमन

अमन ने पिछले दिनों ही 12वीं कक्षा पास की थी। फिलहाल वह अपने पिता महेंद्र के साथ केबल के काम में सहयोग करता था। परिजनों ने बताया कि वधू ममता एलएलबी कर चुकी हैं। एक मई को उन्होंने परीक्षा देनी थी, जिसकी तैयारी में वह लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed