फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime, two men ded, Hisar

नहर में दोस्तों संग नहाने गए 2 छात्रों की मौत

Thu, 31 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Thu, 31 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime, two men ded, Hisar
हादसा - फोटो : Bureau

आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के 2 छात्रों की ढाणी मोहब्बतपुर स्थित सिद्धमुख ब्रांच नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। 20 वर्षीय मृतक फरीदाबाद निवासी गौरव और बिहार निवासी मोहम्मद परवेज अपने दोस्तों के साथ भादरा रोड स्थित नहर पर नहाने के लिए आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर थानाध्यक्ष माया सिंह आदमपुर सरकारी अस्पताल में पहुंचे और छात्रों से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


बिहार निवासी मृतक मोहम्मद परवेज के चचेरे भाई मोहम्मद अफरोज ने बताया कि करीब साढ़े 3 बजे अपने दोस्त फार्मेसी के छात्र पलवल निवासी गौरव, मैकेनिकल के छात्र फरीदाबाद निवासी गौरव व इंद्रपाल, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद इरफान और चचेरे भाई मोहम्मद परवेज के साथ भादरा रोड स्थित नहर में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन


किशनगढ़ ब्रांच नहर में पानी न होने के चलते सिद्धमुख ब्रांच नहर में नहाने लगे। नहर में नहाते समय मोहम्मद परवेज का संतुलन बिगड़ गया और नहर में गिरने लगा। अपने को बचाने के चक्कर मोहम्मद परवेज ने गौरव क टांग खिंची तो गौरव और परवेज दोनों नहर में जा गिरे। नहर में दोस्तों का गिरने का पता लगते ही छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल आसपास की ढाणियों के लोग निकलकर आए छात्रों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। ग्रामीणों ने रस्सों की सहायता से दोनों छात्रों को मुश्किल से बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों छात्रों को आदमपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने छात्रों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोन पर मृतक छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दी। गुरुवार को हिसार नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम होगा। हादसे का पता लगते ही फार्मेसी प्राध्यापक राकेश शर्मा, कपिल भोरिया, मोहित जिंदल और मनोज कुमार अस्पताल पहुंचे और छात्रों को दिलासा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed