{"_id":"6692c0255ab49d21240d8b1a","slug":"haryana-police-brought-kala-khairpuria-to-hisar-on-six-day-remand-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: काला खैरमपुरिया को हिसार लाई पुलिस, छह दिन के रिमांड पर, महेंद्रा शोरूम फायरिंग से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: काला खैरमपुरिया को हिसार लाई पुलिस, छह दिन के रिमांड पर, महेंद्रा शोरूम फायरिंग से जुड़ा है मामला
Sun, 14 Jul 2024 12:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:05 PM IST
सार
गुरुग्राम एसटीएफ ने काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार किया था। हिसार में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गैंगस्टर काला खैरमपुरिया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा पुलिस ने काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पिछले 8 साल से काला खैरमपुरिया देश से बाहर था। काला खैरमपुरिया गैंग के गुर्गों ने हिसार के महिंद्रा शोरूम में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए 35 राउंड फायरिंग की गई। एसटीएफ ने काला को 6 दिन के रिमांड पर लिया है। उसे हिसार लेकर आया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Haryana: The Special Task Force of Haryana Police has arrested notorious criminal Rakesh alias Kala Khairampuria, facing several criminal cases. He was evading law enforcement agencies since he was released on parole in 2020. Using a fraudulently acquired passport,… pic.twitter.com/fsTw43LXMH
— ANI (@ANI) July 14, 2024विज्ञापन
गुरुग्राम एसटीएफ ने काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम एसटीएफ काला खैरमपुरिया को थाइलैंड से गिरफ्तार कर के लाई है। काला खैरमपुरिया ने भाऊ गैंग के गुर्गाें के जरिए हिसार में 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा दो व्यापारियों से दो दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पिछले 8 साल से काला खैरमपुरिया देश से बाहर था। उसकी लास्ट लोकेशन पुर्तगाल बताई जा रही थी। वहां से बैठकर हरियाणा में अपराध को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
काला खैरमपुरिया गैंग के गुर्गे पिछले कई साल से हरियाणा में दशहत फैला रहे थे। जिसमें हिसार में पिछले साल गांव खरड़ में शराब ठेकेदार केसी का मर्डर किया गया था। मर्डर के बाद काला खैरमपुरिया के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। अब 24 जून को हिसार में महिंद्रा शोरूम में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए 35 राउंड फायरिंग की गई।
जिसके बाद बाइक सवार तीनों शूटर फरार हो गए थे। 25 जून को ही दो व्यापारी किट्टू बंसल तथा मनीष से दो दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इन तीनों मामलों में काला खैरमपुरिया का नाम आया था। काला खैरमपुरिया पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में 24 से अधिक केस दर्ज हैं।