{"_id":"66a51dba5743f0947e07b001","slug":"haryana-fraud-of-rs-1-crore-from-buffalo-trader-in-hisar-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भैंस व्यापारी से 1 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 महीने में खरीदी 2 करोड़ की भैंस, Rs लेने MP बुलाकर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: भैंस व्यापारी से 1 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 महीने में खरीदी 2 करोड़ की भैंस, Rs लेने MP बुलाकर बनाया बंधक
Sat, 27 Jul 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:48 PM IST
सार
2 महीने में 2 करोड़ की भैंस खरीदकर रुपये लेने के लिए मध्य प्रदेश बुलाकर दो को बंधक बनाया गया। साथ ही छोड़ने के लिए 22 लाख रुपये मांगे। 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के नारनौंद क्षेत्र के गांव गुराना के एक भैंस व्यापारी से करोड़ों रुपये की भैंस खरीदकर धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने गांव गुराना निवासी भूपेंद्र की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन आरोपियों में जींद जिले के गांव दनौदा निवासी राजा उर्फ राजेंद्र, उसके बेटे मनोज, मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव हिरणखेड़ी निवासी रफीक, गांव मुख्तयार नगर निवासी भोला, गांव श्यामपुर निवासी मुन्ना और यूनिश शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव गुराना निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह भैसों का व्यापारी है। उसकी जान-पहचान जींद जिले के गांव जुलानी निवासी राजकुमार से थी और आरोपी दनौदा निवासी राजा उर्फ राजेंद्र और उसके बेटे मनोज से भैंस खरीदते थे। चार नवंबर 2023 को राज कुमार के पास राजेंद्र और उसका बेटा मनोज भैंस खरीदने के लिए आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों आरोपी भी भैंस खरीदने के लिए उनके पास आने लगे। राजेंद्र और उसके बेटे मनोज ने कहा कि भैंस बेचने पर ज्यादा मुनाफ देंगे। इस लालच में वह तीन जनवरी से 28 मार्च तक करोड़ों रुपये की कई भैंस खरीद कर ले गए।
धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव हिरणखेड़ी निवासी रफीक और उसी जिले के गांव श्यामपुर निवासी यूनिश भी शामिल हैं। आरोपियों ने उसके पास से कुल 2.07 करोड़ रुपये की भैंसें खरीदीं। इसके लिए 1.02 करोड़ रुपये वादी और उनके भतीजे जतिन के बैंक खाते में डलवाई।
अब उनकी तरफ 1.04 करोड़ रुपये बकाया है। उसके बाद आरोपी राजा उर्फ राजेंद्र, उसका बेटा मनोज ने रुपये लेने के लिए मेरे भाई ईश्वर व अन्य को 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश में भेज दिया।
आरोपियों के बताए गए ठिकाने पर रुपये लेने के लिए पहुंचे तो मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव हिरणखेड़ी निवासी रफीक और मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के गांव श्यामपुर निवासी यूनिश ने वादी के भाई व एक अन्य रिश्तेदार के साथ मारपीट कर उनको बंधक बना लिया। उनको छोड़ने के नाम पर 22 लाख रुपये की मांगने लगे। उन्होंने पुलिस की मदद से उन दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। नारनौंद थाना पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।