फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gold and cash stolen from two houses of Gorchi village in hisar

हिसार: गोरछी गांव के दो घरों से 30 तोले सोना और डेढ़ लाख की नगदी चोरी 

Sun, 05 Jun 2022 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 02:31 PM IST
सार

शनिवार रात को गोरछी गांव के मुख्य चौक से दो घरों से चोरी हो गई। चोरो ने देर रात को जोगिंद्र के घर से 20 तोले सोना और अजित के घर से 10 तोले सोना और एक लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।

विज्ञापन
Gold and cash stolen from two houses of Gorchi village in hisar
गोरछा गांव में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के बालसमंद क्षेत्र में चोर पिछले दिनों से काफी सक्रिय है। एक के बाद एक रोजाना चोरी के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार रात को गोरछी गांव के मुख्य चौक से दो घरों से चोरी हो गई। चोरो ने देर रात को जोगिंद्र के घर से 20 तोले सोना और अजित के घर से 10 तोले सोना और एक लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


गोरछी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि सुबह जब वे उठे तो घर में अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से करीब 20 तोले सोना अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। पड़ोसी अजित के घर में अजित की माता सोई हुई थी। अचानक कुछ आहट से उनकी नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया और पीछे भागी तो तीन लोग घर से निकलकर भाग गए। उनके घर से 10 तोले सोना और करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई। सूचना पर बालसमंद चौकी प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर जांच के लिए पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डीएसपी नारायण सिंह और सीआईए टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

बीते दिनों बालसमंद क्षेत्र में ये चोरिया हुई 

  • बालसमंद में बाइक चोरी 
  • सीसवाला से कृष्ण गुरी की भैंस चोरी 
  • सीसवाला से धर्मपाल के खेत से सोलर प्लेट चोरी 
  • गावड़ के रामप्रसाद के घर से 20 तोले सोना और साढ़े चार लाख की नकदी चोरी 
  • गावड़ के राजेश के घर से 10 तोले सोना, चांदी की चुटकी, पाजेब सहित एक किलो चांदी चोरी 
  • सुरेश के घर से 10 तोले सोना 50 हजार की नगदी चोरी 
  • गावड़ में रमेश के घर से 50 हजार रुपये की नगदी चोरी 
  • गोरछी से जोगेंद्र के घर से 20 तोले सोना और अजीत के घर से 10 तोले सोना डेढ़ लाख की नगदी चोरी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed