फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU hisar, eveteasing case, Hisar

बैचमेट छात्रा के साथ घूमते देखा तो जीजेयू में भिड़े दो गुट

Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
GJU hisar, eveteasing case, Hisar
जीजेयू - फोटो : Demo

जीजेयू में लड़की को लेकर दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन छात्रों के सिर फूट गए व इनमें शामिल एक आउटसाइडर के दोनों हाथ भी तोड़ डाले गए। विवाद सिर्फ इतना था कि जूनियर छात्र एक छात्रा के साथ घूम रहा था। दूसरे गुट के छात्रों को यह सहन नहीं हुआ। हालांकि विवाद दोनों गुटों में पिछले तीन दिनों से चल रहा था। मंगलवार रात को भी ब्वॉयज हॉस्टल वन में भी दोनों गुटों का झगड़ा हुआ। मामला केवल हाथापाई तक ही रहा सिक्योरिटी ने दोनों गुटों को इधर उधर कर दिया। मगर बुधवार सुबह 11 बजे ब्वॉयज हॉस्टल 3 से दूसरे गुट के युवक एकत्रित होकर बीएच वन में जा घुसे। बताया गया है कि हमलावर कंबल में डंडे व रॉड छिपाकर लाए थे। जाते ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस के छात्र मनीष व मेकेनिकल पासआउट छात्र विकास गिल पर हमला बोल दिया। पहले से ही तैयारी में बैठे बीएच वन के स्टूडेंट्स ने हमला करने आए गुट की जमकर धुनाई कर डाली। उन्हीं के डंडे छीनकर उन्होंने हमला करने आए पासआउट छात्र अरविंद ढांडा, कंप्यूटर साइंस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट पारस व आउटसाइडर रामभज का सिर फोड़ डाला। रामभज के दोनों हाथ भी तोड़ डाले गए। मौके पर पहुंची सिक्योरिटी ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आउटसाइडर रामभज की हालात गंभीर बताई जा रही है। उसे नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसके साथियों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


वीसी ऑफिस के सामने लगाया धरना
उधर इस मामले के बाद बीएच वन के स्टूडेंट वीसी कार्यालय के सामने धरना लगाकर बैठ गए। उन्होंने जीजेयू की सिक्योरिटी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां आउटसाइडर आ जाते हैं और यहां के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर शराब पीते हैं। पूरी रात शराब के नशे में इधर उधर घूमते हैं और हंगामा करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने आत्मरक्षा में हमलावरों के साथ मारपिटाई की है। प्रशासन से मांग की कि अगर उनके खिलाफ ऐसे में कानूनी कार्रवाई होती है तो वे आंदोलन करेंगे। जीजेयू प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हंगामा बढ़ता देख सिटी पुलिस एसएचओ कृष्ण लाल भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सीएसओ को दी जांच
आउटसाइडर की एंट्री को लेकर जीजेयू में फिर से सिक्योरिटी पर सवाल उठ गए हैं। जीजेयू प्रशासन ने मामले की जांच सीएसओ (चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर) को सौंपी है। हालांकि उन्होंने मंगलवार व बुधवार सुबह हुए झगड़े को लेकर मौके पर मौजूद सिक्योरिटी को लेकर भी प्रशासन ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट बोले
वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए छात्रों ने कहा कि 8 बजे ही सूचना दे दी गई थी हॉस्टल में झगड़ा होगा। 11 बजे आकर हमलावर हमला कर देते हैं वो भी आउटसाइडर। उन्होंने कहा कि ये सब मिलीभगत से हो रहा है। अगर प्रशासन के बस की बात नहीं तो हम छात्र खुद इनसे निपट लेंगे।

प्राथमिक सूचना में विवाद लड़की को लेकर बताया गया है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को जांच सौंपी गई है। हमने सिटी थाना एसएचओ व एसपी को भी शिकायत की है। बृहस्पतिवार तक कुछ फैक्ट्स हमारे पास आ जाएंगे। उसके बाद लीगल एक्शन होगा। छात्रों में आगे झगड़ा न बढ़े हमने दोनों तरफ के छात्रों को समझाया है। जांच चल रही है।

- डॉ. संदीप राणा, प्रॉक्टर जीजेयू

2012 में दो छात्राओं की तेजधार हथियार घोंपकर हुई थी बेरहमी से हत्या
जीजेयू में सिक्योरिटी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वर्ष 2012 में तो जीजेयू में दो छात्राओं की तेजधार हथियार घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। अगस्त 2012 में बी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा यादव की हत्या की गई थी। उसके तीन महीने बाद 26 नवंबर को बीटेक छात्रा गीतिका की हत्या कर दी थी। एक वारदात में चाकू तथा दूसरी वारदात में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद हालांकि सिक्योरिटी पर लाखों खर्च किए गए। सीसीटीवी लगवाए गए मगर हालात ज्यों के त्यों हैं। छोटे मोटे झगड़े यहां आम बात है। हैरानी की बात है कि हर झगड़े में आउटसाइडर जरूर शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed