{"_id":"c8f480c69f45e58e94ce0d9cc3bb466f","slug":"girls-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैठीं लड़कियां, राजदास के कहने पर उठीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़ताल पर बैठीं लड़कियां, राजदास के कहने पर उठीं
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम प्रकरण में सीपीएस कमल गुप्ता की ओर से दिया गया एक सप्ताह का समय पूरा होते ही शनिवार को आश्रम के बाहर बैठ गईं। बाद में आश्रम संचालक राजदास महाराज ने लड़कियों को अंदर जाने के लिए कहा, तब लड़कियां वापस अंदर गईं।
विज्ञापन
आश्रम प्रकरण में शिफ्ट की गई लड़कियों ने पिछले सप्ताह भूख हड़ताल शुरू कर दी थी, जिसके बाद सीपीएस कमल गुप्ता ने लड़कियों को एक सप्ताह में वापस भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद लड़कियों ने खाना खाया था। शनिवार शाम पांच बजे एक सप्ताह का समय पूरा होते ही छात्राएं आश्रम के मेनगेट से बाहर आकर बैठ गईं। दूसरे आश्रम की केयर टेकर मुन्नी देवी ने लड़कियों को अपने साथ ले जाने की बात कही, जिस पर आश्रम प्रबंधकों ने लिखित में अंडर टेकिंग मांगी। बाद में आश्रम की प्रबंधन से जुटे रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़कियों को अंदर जाने के लिए कहा, जिस पर लड़कियों ने इन्कार कर दिया।
करीब दो घंटे बाद राजदास महाराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को अंदर जाने के लिए कहा। साथ ही जल्द वापसी का भरोसा दिया, जिसके बाद लड़कियों ने अंदर जाकर खाना खा लिया।
आश्रम में जेजे एक्ट के मानकों को जांचने का काम शनिवार को भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से अब तक आश्रम को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। जिस कारण कानूनी तौर पर बच्चों को वापस आश्रम में शिफ्ट नहीं किया जा सकता। राजनीतिक दबाव के चलते बच्चों को जल्द वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है।