फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangwa Road jail 2 hisar, 9 Mobile Phone, Hisar

सेंट्रल जेल 2 में मिले नौ मोबाइल फोन, रामपाल भी इसी जेल में बंद

Sun, 23 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 23 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gangwa Road jail 2 hisar, 9 Mobile Phone, Hisar
मोबाइल - फोटो : amar ujala

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को गंगवा रोड की जेल 2 में सर्च अभियान चलाकर नौ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने इस बारे में आठ बंदियों के नाम चिह्नित कर लिए हैं। इनमें एक बंदी पुलिस को वांछित विनोद काणा का गुर्गा बताया जाता है। बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण का मेन आरोपी रामपाल इसी जेल में बंद है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को कई दिनों से गंगवा रोड की जेल में मोबाइल फोन होने की सूचनाएं मिल रही थी। डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़, सीआईए वन प्रभारी मुकेश कुमार की टीम, सीआईए 2 प्रभारी प्रशांत कुमार की टीम, सदर थाना और पुलिस लाइन से आए जवानों ने रविवार को जेल में सर्च अभियान चलाने का फैसला लेकर छापा मार दिया। पुलिस ने वहां बैरकों के टायलेट या मैदान की जमीन में छुपाकर रखे गए एक-एक करके नौ मोबाइल व सिम बरामद किए। मोबाइल बरामद होने के बाद संबंधित बंदियों के चेहरे से हवाइयां उड़ गई।
विज्ञापन


जेल में आखिर कैसे पहुंचे मोबाइल
जेल में इतने मोबाइल फोन मिलने से जेल के सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा है। वहां इतने सुरक्षा कर्मी तैनात होने के बावजूद मोबाइल फोन कैसे पहुंच गए, यह जांच का विषय है। इसमें जेल कर्मियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर उन्हें चार्ज कैसे किया जाता रहा है। बदमाश जेल से फोन पर किस किस से बात करते थे और बात करने का उनका मकसद क्या रहा है। यह भी जांच का विषय है। गंगवा रोड की जेल में शायद इससे पहले इतनी संख्या में कभी मोबाइल फोन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों में काणा का गुर्गा शामिल
पुलिस ने जिन बदमाशों से मोबाइल फोन बरामद किये हैं। उनके वांछित अपराधी विनोद काणा का एक गुर्गा भी शामिल है। इसके अलावा सात और बंदी शामिल हैं। सात बंदियों से एक-एक और शहर के एक मोहल्ले के बंदी से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल
पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी सिम की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि बंदी किस-किस से बात करते थे और बात करने का उनका मकसद क्या था। वे जेल से अपना नेटवर्क कैसे चला रहे थे। पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।


रामपाल इसी जेल में है बंद
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण का मुख्य आरोपी रामपाल गंगवा रोड की उसी जेल में बंद है। जहां इतनी संख्या में मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने पिछले दिनों ने उसके कुछ समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना था कि समर्थक रस्सा लिए हुए थे और वे जेल की दीवार के पास के एक घर में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed