फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four convicts sentenced to ten years for attempt to murder in Hisar

Hisar: हत्या के प्रयास में चार दोषियों को दस साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

Tue, 27 Sep 2022 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 02:38 AM IST
सार

दो नाबालिग पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अनुशंसा की है। जुर्माना न भरने पर चार माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Four convicts sentenced to ten years for attempt to murder in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार में अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक गोयल की अदालत ने दोषी शास्त्री नगर निवासी अजय उर्फ बिट्टु, अक्षय, राहुल और राहुल उर्फ अर्जुन पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अजय पर एक हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर चार माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


अदालत ने दो नाबालिग पीड़ितों को हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना के तहत मुआवजा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अनुशंसा की है। इस मामले में कुल 24 गवाहों ने अपनी गवाहियां दर्ज करवाई। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर 2018 को आजाद नगर निवासी फोटोग्राफर बीरभान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हिम्मत तो देखो: नकली CBI अधिकारी, असली पुलिस लेकर पहुंचा, कोठी न खाली करने पर परिवार को धमकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बीरभान ने बताया था कि 25 अक्तूबर को शास्त्री नगर निवासी रवि व गंगवा गांव निवासी कालू उर्फ रवि के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब छात्रावास नहर के समीप पहुंचा तो पीछे से एक गोली व आगे से दो गोली चली। इसके बाद बाइक रोकी तो उक्त लोग खड़े थे। बाद में रवि व कालू भाग गए और उक्त लोगों ने बाइक से टक्कर मारी। बाद में छात्रावास में जाकर अपनी जान बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed