{"_id":"6257c673bdfd8d13af33a81b","slug":"former-sarpanch-shot-dead-in-dispute-at-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में वारदात: नहरी पानी के विवाद में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, आरोपी पूर्व फौजी भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी में वारदात: नहरी पानी के विवाद में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, आरोपी पूर्व फौजी भी घायल
Thu, 14 Apr 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:30 PM IST
सार
गुरुवार को गांव सुल्तानपुर में वर्ष 2005 से 2010 तक सरपंच रहे 60 वर्षीय साधु राम अपने खेत में पानी लगा रहे थे। उस दौरान उनके पड़ोसी पूर्व फौजी मनजीत व साधु राम का आपस में विवाद हो गया।
विज्ञापन
हांसी में पूर्व सरपंच की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
हांसी के गांव सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह करीब सात बजे खेत में पानी लगाने की बारी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व फौजी ने सुलतानपुर के पूर्व सरपंच साधुराम की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार को गांव सुल्तानपुर में वर्ष 2005 से 2010 तक सरपंच रहे 60 वर्षीय साधु राम अपने खेत में पानी लगा रहे थे। उस दौरान उनके पड़ोसी पूर्व फौजी मनजीत व साधु राम का आपस में विवाद हो गया। इसी विवाद में मनजीत ने पूर्व सरपंच साधु के पेट में गोली मार दी। घायल अवस्था में पूर्व सरपंच को हांसी के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण साधु को चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। हिसार पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति फौज में टैंक मैकेनिक था। आरोपी मनजीत करीब छह वर्ष पूर्व नौकरी छोड़ कर आ गया था। झगड़े में पूर्व फौजी मनजीत को भी कस्सी से चोट लगी है। उसे भी हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हांसी सदर थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि साधु की मौत गोली लगने से हुई है। शव हिसार के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं। उसके बाद ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन