फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Firing on groom, crime news, hindi news, hisar, raid

दूल्हे पर गोली चलाने वाला दोस्त फरार, पुलिस ने की छापेमारी

Mon, 02 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 02 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Firing on groom, crime news, hindi news, hisar, raid
दूल्हे पर गोली चलाने वाला दोस्त फरार, पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : bureau

सैनी स्कूल में शादी समारोह के दौरान गन का बट मारकर रिबन बॉक्स खोलते समय गोली लगने से घायल हुए दूल्हे के रविवार को भी पुलिस बयान नहीं ले पाई। उधर, गोली चलाने वाला दूल्हे का दोस्त घर से फरार हो गया है। पुलिस महाबीर कॉलोनी के रहने वाले दूल्हे अमन के साथी सोनू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन



सिटी पुलिस ने बताया कि अमन को होश आ गया था, लेकिन वह शनिवार और रविवार को बयान देने के काबिल नहीं है। हालांकि शनिवार को वह ऑक्सीजन पर था, अब उसकी ऑक्सीजन भी हटा दी गई है। अमन के पिता महेंद्र का कहना है कि ऑक्सीजन हटाने के बाद शनिवार से भी उसकी सेहत में काफी सुधार दिख रहा है। जल्द ही वह पुलिस को बयान देने के काबिल हो जाएगा।
विज्ञापन


अमन के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। वह घर से भाग गया है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। मगर अभी तक अभियुक्त हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed