फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR, Fake certificate, FIR against PGT, PGT Fake certificate case, Hisar, Haryana

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पर भर्ती हुए 9 पीजीटी पर केस

Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR, Fake certificate, FIR against PGT, PGT Fake certificate case, Hisar, Haryana
पुलिस - फोटो : amar ujala
चार साल पहले पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के चयन के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जमा कराने वाले 9 टीचर्स पर विजिलेंस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2012 में यह लोग पीजीटी नियुक्त किए गए थे। इन सभी ने भिवानी जिले के पीडीएम स्कूल से अनुुभव प्रमाण पत्र बनवाए थे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव हरियाणा ने 19 नवंबर 2015 को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो पंचकूला के महानिदेशक को पत्र लिखकर वर्ष 2012 की पीजीटी भर्ती की इंक्वायरी करने के आदेश दिए थे। महानिदेशक ने इसे सभी रेंज मुख्यालय भेज दिया था। रेंज की विजिलेंस टीम ने रिकॉर्ड लेकर जांच शुरू की। विजिलेंस ने पड़ताल की तो धांधलीबाजी की परत दर परत खुलती चली गई। सेलेक्ट हुई आठ युवतियों और एक युवक का अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। इनके अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी निकले। सेलेक्ट हुए नौ अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर के पीडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए थे। पड़ताल में सामने आया कि रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी अनुुभव प्रमाण पत्र बनाए। जिन विषयों के टीचर्स के अनुभव प्रमाण पत्र बनाए गए उस सब्जेक्ट के बच्चों की संख्या बेहद कम थी।
विज्ञापन


इंक्वायरी के बाद किया केस दर्ज
हरियाणा स्कूल टीचर सेलेक्शन बोर्ड ने पीजीटी भर्ती के लिए एक प्रस्ताव पास किया था। प्रस्ताव के अनुसार हरियाणा स्कूल काडर सर्विस रूल्स 2012 के अनुसार प्रार्थी के लिए चार साल का शिक्षण कार्य का अनुभव होने पर एचटेट से मुक्त किया गया था। इन अभ्यर्थियों ने पीडीएम स्कूल से अनुभव प्रमाण पत्र बनवाया। सारी प्रक्रिया के बाद उनका सेलेक्शन हो गया। सारे प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने रिकॉर्ड खंगाला तो उसमें कई तरह की गड़बड़ी पाई गई। डीएसपी शरीफ सिंह ने बताया कि जांच के बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर बीती 29 अप्रैल को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम                              विषय
1 सोनिया                       जियोग्राफी
2 निर्मला                       जियोग्राफी
3 प्रियंका                        जियोग्राफी
4 संतोष                         जियोग्राफी
5 मनोज                        जियोग्राफी
6 नीलम देवी                  संस्कृत
7 रेखा                          संस्कृत
8 मंजीत कौर                 संस्कृत
9 ममता रानी                 संस्कृत

धोखाधड़ी का आरोपी स्कूल संचालक भेजा जेल
विजिलेंस के डीएसपी शरीफ सिंह की टीम ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी पीडीएम सकूल संचालक जयपाल सिंह को दो दिन के रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में जयपाल ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाने का जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed