फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR against Defense Ministry employee under SC ST Act in Case of Hansi cyber police station in charge

Hisar: साइबर थाना प्रभारी को जान से मारने का मामला, रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Sep 2023 12:46 PM IST
सार

साइबर थाना प्रभारी विजय तंवर ने बताया कि 8 सितंबर को सीएम ड्यूटी करने के बाद बस स्टैंड के समीप लॉज में अपने आवास में पहुंचा तो वह वर्दी में थे। वहां एक कमरे में कुछ व्यक्ति बैठे हुए थे। उन लोगों ने उन्हें आवाज लगाई और आपस में उनके बारे में जातिसूचक शब्द कहने लगे।

विज्ञापन
FIR against Defense Ministry employee under SC ST Act in Case of Hansi cyber police station in charge
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी मनीष द्वारा हांसी के साइबर थाना प्रभारी विजय तंवर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के मामले में नया मोड़ आया है। अब साइबर थाना प्रभारी विजय तंवर ने भी मनीष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। विजय तंवर का कहना है कि मनीष के खिलाफ बास थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जिसे हांसी पुलिस द्वारा आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में साइबर थाना प्रभारी विजय तंवर ने बताया कि  8 सितंबर को सीएम ड्यूटी करने के बाद करीब सायं साढ़े तीन बजे जब वह बस स्टैंड के समीप लॉज में अपने आवास में पहुंचा तो वह वर्दी में थे। वहां एक कमरे में कुछ व्यक्ति बैठे हुए थे। उन लोगों ने उन्हें आवाज लगाई और आपस में उनके बारे में जातिसूचक शब्द कहने लगे। जब उन्होंने देखा तो वो चार व्यक्ति थे । जिनमे से दो को वह पहचानते हैं।
विज्ञापन


जिनमें से एक का नाम भिवानी के ढाणा रिवासा निवासी मनीष व गुरुग्राम निवासी सत्यव्रत था। उन्होंने जाति सूचक शब्द व गालियां निकाली और कहा कि। ये भी कहा कि अब देख तुझे हम कैसे घसीटते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सरकारी कर्मचारी होने के नाते उन्होंने उनके साथ किसी प्रकार की अभद्रता या गाली गलौज की भाषा का प्रयोग नहीं किया और चुपचाप अपने कमरे मे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु वह तब से ही मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं बेइज्जती महसूस कर रहा हूं। आश्चर्य की बात यह है कि मनीष के खिलाफ थाना बास में मामला दर्ज है। उसके बावजुद भी हांसी पुलिस के द्वारा आज तक भी उसको गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने विजय तंवर की शिकायत पर मनीष, उसके मामा व दो अन्य के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed