फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family attacked with bricks while sleeping in Hisar, injured elderly woman dies during treatment

हिसार: सोते समय परिवार पर ईंटों से किया हमला, घायल बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 29 Sep 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Sep 2023 03:09 PM IST
सार

हिसार में रंजिश में लड़की के परिवार के 20-25 लोगों ने 27 सितंबर की रात परिवार पर सोते समय ईंटों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक ईंट बुजुर्ग महिला की छाती पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला के पैर में चोट लगी। इस मामले में पुलिस ने 28 सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Family attacked with bricks while sleeping in Hisar, injured elderly woman dies during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के एक गांव में एक परिवार पर सोते समय हमला कर दिया। इस हमले में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया जहां वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला का शव उठाने से मना कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे। 

विज्ञापन


अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी महिला, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
महिला के परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पोते के खिलाफ 17 सितंबर को आजाद नगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इसी रंजिश में लड़की के परिवार के 20-25 लोगों ने 27 सितंबर की रात परिवार पर सोते समय ईंटों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक ईंट बुजुर्ग महिला की छाती पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला के पैर में चोट लगी। इस मामले में पुलिस ने 28 सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था। मगर इसी रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले इस मामले में झगड़े का केस दर्ज किया गया था। क्योंकि अब एक महिला की भी मौत हो गई है तो मामले में परिवार वालों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed