फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Extortion demanded from shopkeeper in Hisar

Hisar Crime: दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, न देने पर की फायरिंग, पत्नी-बच्चों से मारपीट

Wed, 23 Nov 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 11:39 AM IST
सार

पुलिस को दी गई शिकायत में सर छोटू राम कॉलोनी में रहने वाले बलबीर ने बताया किमंगलवार रात करीब नौ बजे दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उनमें क्रांति नगर निवासी सूरज व अरमान के अलावा दो अन्य युवक थे। सूरज ने 50 हजार की रंगदारी मांगी और कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
Extortion demanded from shopkeeper in Hisar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार की सर छोटूराम कॉलोनी में एक दुकानदार से चार बदमाशों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। दुकानदार ने रुपये देने से मना कर दिया तो उस पर फायरिंग कर दी। गोली काउंटर पर लगी। हंगामा होने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने दुकानदार बलवीर की शिकायत पर दो नामजद समेत चार लोगों पर रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास, मारपीट करने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में सर छोटू राम कॉलोनी में रहने वाले बलबीर ने बताया कि उसने घर के अंदर ही दुकान बनाई हुई है। मंगलवार रात करीब नौ बजे दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उनमें क्रांति नगर निवासी सूरज व अरमान के अलावा दो अन्य युवक थे। सूरज ने 50 हजार की रंगदारी मांगी और कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। वे पहले भी रंगदारी मांग चुके हैं। बलबीर ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान सूरज ने अपनी अवैध पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नियत से बलबीर पर गोली चला दी। बलबीर नीचे झुका तो गोली काउंटर में लगी। गोली की आवाज सुनकर बलबीर की पत्नी और बच्चे बाहर आए तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। शोर-शराबा हुआ तो लोग एकत्रित हुए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed