फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Encounter between miscreants and police in Hisar of Haryana

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़: आरोपी को लगी गोली, शनिवार को 50 लाख की रंगदारी मांगने सहित की थी तीन वारदात

Sun, 26 Feb 2023 07:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 07:14 PM IST
सार

शनिवार को बदमाशों ने तीन वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वारदात को सुलझा दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Encounter between miscreants and police in Hisar of Haryana
Encounter Demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में शनिवार को तीन जगह वारदात करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार शाम चार बजे साऊथ बाईपास पर मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एक गोली आरोपी दीपक के पैर में लगी। उसके बाद स्पेशल टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घायल आरोपी को पुलिस की कस्टडी में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों में आर्यनगर निवासी आशु उर्फ नोनी और पटेल नगर निवास दीपक शामिल है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये की थी वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक और आशु ने पहले तोशाम मार्ग पर अमरदीप कॉलोनी निवासी सुशील की बाइक छीनी थी। उसके बाद लूटी हुई बाइक पर सवार होकर दोनों पटेल नगर पहुंचे थे। यहां पर विजय ज्वेलर्स की दुकान के अंदर आशु गया था और पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायर किया था। फरार होने के बाद आर्यनगर गांव के पास असलाह दिखाकर एक पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का तेल बाइक में डलवाया था। पटेल नगर में हुई वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे और तीन टीमों का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed