{"_id":"6496ab00d747f619970a966e","slug":"dispute-between-two-neighbors-in-hisar-injured-youth-died-in-night-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में दो पड़ोसियों में विवाद: हाथापाई में युवक घायल, रात को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में दो पड़ोसियों में विवाद: हाथापाई में युवक घायल, रात को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Sat, 24 Jun 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:06 PM IST
सार
सूर्य नगर में रहने वाले कामता प्रसाद ने बताया कि 22 जून की शाम को पड़ोस में रहने वाली महिला नन्ही बेटे राजकपूर के साथ झगड़ा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि राजकपूर ने पत्थर फेंका जोकि मेरी दोहती को लगा। जिस कारण वह घायल हो गई। इसी दौरान नन्ही का बेटा संजय मौके पर पहुंचा और राजकपूर के साथ झगड़ा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के सूर्य नगर में 22 जून को हुए लड़ाई झगड़े में घायल हुए 21 वर्षीय राजकूपर की देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस ने शव का कब्जे में नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
सूर्य नगर में रहने वाले कामता प्रसाद ने बताया कि 22 जून की शाम को पड़ोस में रहने वाली महिला नन्ही बेटे राजकपूर के साथ झगड़ा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि राजकपूर ने पत्थर फेंका जोकि मेरी दोहती को लगा। जिस कारण वह घायल हो गई। इसी दौरान नन्ही का बेटा संजय मौके पर पहुंचा और राजकपूर के साथ झगड़ा किया।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
झगड़े में बेटे को चोट लगी और उसे उपचार के लिए एक क्लीनिक में लेकर गए। वहां पर चिकित्सक ने मरहम पट्टी की और बाद में बेटे को घर ले आए। शुक्रवार देर रात अचानक बेटे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। एचटीएम थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन