{"_id":"6220fdfe33412d380068ceda","slug":"constable-and-si-suspended-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: एफआईआर में 5 का जिक्र मालगोदाम में मिलीं 5 एलईडी, मुख्य सिपाही व एसआई निलंबित, थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार्रवाई: एफआईआर में 5 का जिक्र मालगोदाम में मिलीं 5 एलईडी, मुख्य सिपाही व एसआई निलंबित, थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच
Thu, 03 Mar 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:12 PM IST
सार
कॉपीराइट केस में बरामद दो एलईडी का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है। कॉपीराइट मामले में पुलिस ने दो एलईडी की बरामदगी दिखाई थी और साथ चार ले गई थी।
विज्ञापन
suspend
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार में कॉपीराइट के एक मामले में एफआईआर में केवल 3 एलईडी का रिकॉर्ड था। मालखाने में 5 एलईडी बरामद हुईं तो एसपी ने सदर थाना में तैनात मुख्य सिपाही विक्रांत, उप निरीक्षक सतबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी कप्तान सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। सैनिक छावनी के सामने श्री ज्योति इलेक्ट्रानिक्स चलाने वाले रामगोपाल ने पुलिस अधिकारियों पर दो एलईडी न लौटाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को की थी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार इस वर्ष 24 फरवरी को क्राउन टीवी कंपनी के एक अधिकारी ने कैंट मार्केट में श्री ज्योति इलेक्ट्रानिक्स पर क्राउन टीवी का स्टीकर लगाकर नकली एलईडी बेचने की शिकायत पुलिस को दी। उस समय मुख्य सिपाही विक्रांत, उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने छापेमार कार्रवाई की। दुकानदार रामगोपाल के खिलाफ कॉपीराइड एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने एक दुकान से दो तथा दूसरी दुकान से तीन एलईडी बरामद की थीं। पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में दुकानदार रामगोपाल ने बताया था कि एसआई सतबीर सिंह उस दिन चार एलईडी लेकर गया था।
विज्ञापन
दो पर क्राउन कंपनी का स्टीकर लगा हुआ था और दो पर कोई स्टीकर नहीं लगा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर में दो एलईडी का ही जिक्र किया। जब उससे दो एलईडी वापस मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया।
मालखाना में पांच एलईडी मिलीं
एसपी लोकेंद्र सिंह ने शिकायत मिलने के मामले का संज्ञान लिया। जांच की गई तो सदर थाना के मालखाना में पांच एलईडी रखी हुई मिलीं। एफआईआर में केवल तीन एलईडी की बरामदगी दिखाई गई थी। एसआई सतबीर इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक सतबीर सिंह व मुख्य सिपाही विक्रांत को निलंबित कर दिया है। थाना प्रबंधक कप्तान सिंह के खिलाफ एक जिम्मेवार पद पर रहते हुए लापरवाही करने पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।