{"_id":"6228c7ceb932ae64d71b5aca","slug":"class-9th-student-kidnapped-and-raped-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की दी धमकी
Wed, 09 Mar 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:59 PM IST
सार
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट के सेक्शन 6 तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस को दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि दिसंबर 2021 में उनके पड़ोस में शादी थी। इस दौरान आरोपी युवक से दोस्ती हुई। 12 जनवरी को आरोपी मुझे शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया। वहां पर मेरे साथ मेरी मर्जी के खिलाफ गलत काम किया। उस दौरान उसने मेरी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
युवक ने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो इन्हें वायरल कर देगा। एक दिन जब स्कूल से घर लौट रही थी तो युवक आया और मुझे जबरन बाइक पर बैठा कर अपने घर ले गया। युवक ने शराब पीकर मेरे साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
इस दौरान विरोध किया तो परिजनों को मारने की धमकी दी। चार मार्च को मुझे देखने के लिए एक परिवार आया हुआ था। जब इस बारे में आरोपी युवक को पता चला तो उसने उक्त परिवार को फोन कर इस बारे में बता दिया। युवक लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।