फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash looted by attacking auto driver in Hisar

Hisar: ऑटो चालक के बाएं हाथ का पंजा काट नकदी लूटी, सेक्टर 33 में हुई वारदात

Wed, 13 Jul 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 11:24 PM IST
सार

सेक्टर -33 में तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में चालक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cash looted by attacking auto driver in Hisar
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के सेक्टर-33 की झाड़ियों में बुधवार को करीब डेढ़ बजे तीन युवकों ने गंड़ासी से वार कर गांव मात्रश्याम के दलीप के बाएं हाथ का पंजा काट दिया। हमलावर आटो चालक से हजारों रुपये की नकदी लूट ले गए। लहूलुहान हालत में चालक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती मात्रश्याम निवासी दलीप ने बताया कि वह ऑटो चालक है। सुबह शहर से बुकिंग कर सवारियों को लेकर लुदास गया था। वहां पर सवारियों को उतार कर ऑटो लेकर शहर की तरफ आ रहा था। साउथ बाईपास से सेक्टर 33 की तरफ मुड़ा और बस स्टैंड आने के लिए सेक्टर 14 की तरफ आने लगा, तो मैंने रास्ते में ऑटो रोक दिया।
विज्ञापन


ऑटो से उतर कर कुछ काम से झाड़ियों में चला गया। वहां पर दो-तीन अनजान युवक मिले। युवकों ने मेरे साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और जबरन जेब से 3000 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। जब विरोध किया तो एक युवक ने गंड़ासी से वार कर मेरे बाएं हाथ की कलाई शरीर से अलग कर दी। हाथ खून से लथपथ हो गया। वह किसी तरह से नागरिक अस्पताल पहुंचा। दलीप ने बताया कि मुझे ये नहीं पता मेरा ऑटो कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed