{"_id":"63119ee81756f23acb34b3fd","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-olympian-sharmila-godara-house-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: ओलंपियन शर्मिला गोदारा के घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी, चाचा के घर भी घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: ओलंपियन शर्मिला गोदारा के घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी, चाचा के घर भी घुसे चोर
Fri, 02 Sep 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:44 AM IST
सार
हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा हिसार के गांव में रहती हैं। शुक्रवार सुबह शर्मिला के चाचा का फोन उनके पिता के पास आया। उनके चाचा दयानंद गोदारा ने बताया कि हमारे घर चोरी हो गई है। आपके घर तो नहीं हुई।
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपियन खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के हिसार स्थित घर से दो लाख की नकदी और आठ तोले सोना चोरी हो गया है। शर्मिला गोदारा के चाचा दयानंद गोदारा के घर से भी 80 हजार की नकदी व गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा हिसार के गांव में रहती हैं। शुक्रवार सुबह शर्मिला के चाचा का फोन उनके पिता के पास आया। उनके चाचा दयानंद गोदारा ने बताया कि हमारे घर चोरी हो गई है। आपके घर तो नहीं हुई। जब शर्मिला के माता, पिता ने अंदर जाकर जांच की पता लगा कि चोर घर में हाथ साफ कर चुके थे। अलमारी से करीब दो लाख रुपये चोरी मिले। यह पैसे शर्मिला के पिता उनके दादा के उपचार के लिए लाए थे। शर्मिला के दादा चिराग गोदारा फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन