फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   camp chuk hisar, saniyan mohllla hisar

डीजे पर गाना बजाने को लेकर चलीं तलवारें, दो जख्मी

Sun, 11 Dec 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 11 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
camp chuk hisar, saniyan mohllla hisar
knife
कैंप चौक स्थित प्रेम बंधन मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि समारोह खत्म होने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर तलवार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने बड़वाली ढाणी में जमकर उत्पात मचाया। गली में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। धोला कुआं के पास हमलावरों ने फायरिंग भी की। हमले में पनीर का कारोबार करने वाले रविंद्र उर्फ रजिया और उसका नौकर मंगू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रात को ही शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए मंगू को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं, रजिया के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन


घायल सैनियान मोहल्ला निवासी रविंद्र के चाचा जगदीश ने बताया कि प्रेम बंधन मैरिज पैलेस में शुक्रवार रात को शादी थी। जिसमें गाने को लेकर उनकी मुकेश व जैकी के कहासुनी हो गई मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवा दिया और दोनों पक्षों को मौकेे से भगा दिया। मौके से वे अपने घर आ गए। रजिया अपने घर पर जाकर सो गया और उसका नौकर मंगू उसकी पनीर की शॉप पर बने कमरे में जाकर सो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग करीब दो दर्जन की संख्या में उसके घर पहुंचे। उन्होंने घर पर पथराव कर दिया। रविंद्र ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दरवाजा भी तोड़ डाला और उस पर तलवारों से हमला बोल दिया। वारदात कर वे मौके से उसकी शॉप पर चले गए। वहां मंगू मिला उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार बोला हमला, पहले पुलिस ने भगाया
जगदीश का कहना है कि हमलावरों ने हमले से पहले भी घर आए थे। मगर उन्होंने उस वक्त 100 नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस ने हमलावरों को भगा दिया। दोबारा फिर हमलावर गाड़ियों और बाइक पर सवार होकर आए उन्होंने वारदात कर डाली। परिजनों का कहना है कि दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। रविंद्र को चेहरे पर 20 से ज्यादा टांके आए हैं। मंगू की सिर की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed