{"_id":"57ec07414f1c1b6809574d12","slug":"bribe-in-hisar-je-15-thousand-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपये रिश्वत लेता चपरासी दबोचा, जेई फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार रुपये रिश्वत लेता चपरासी दबोचा, जेई फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्वित लेते काबू
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने बुधवार को नगर सुधार मंडल के दफ्तर में एक दुकान का नक्शा पास करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते चपरासी विनोद कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। छापा पड़ने पर जेई संदीप कुमार फरार हो गया। विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बुगाना के जोगेंद्र सिंह की ऑटो मार्केट फेज-3 में दुकान है। वह दुकान का निर्माण कराना चाह रहे हैं और नक्शा पास कराने के लिए नगर सुधार मंडल में आवेदन कर रखा है। जेई संदीप कुमार से वह कई बार मिल चुके हैं, उनके डेढ़ महीने से चक्कर कटाए जा रहे थे। वहां का चपरासी विनोद कुमार जेई के कहने पर उनसे 15 हजार की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
जोगेंद्र ने परेशान होकर विजिलेंस दफ्तर में इसकी शिकायत दे दी। विजिलेंस ने प्रशासन से अनुमति लेकर छापामार टीम का गठन किया और रेड मारने नगर सुधार मंडल कार्यालय में कर्मी पहुंच गए। वहां तय योजना के अनुसार जोगेंद्र ने जैसे ही विनोद को रुपये देकर इशारा किया तो विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब से 1000 रुपये के 15 नोट बरामद किए। जेई संदीप फरार हो गया। विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन