{"_id":"583892484f1c1bcc6713b50a","slug":"apple-apple-mobile-phone-fake-accessories-duplicate-apple-accessories-hisar-police-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्पल की 10 लाख की डुप्लीकेट मोबाइल एसेसरीज बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एप्पल की 10 लाख की डुप्लीकेट मोबाइल एसेसरीज बरामद
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
एप्पल फोन की नकली एसेसरीज की सूचना के बाद एक दुकान में छापेमारी करती हिसार पुलिस
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सुभाष मार्केट में मोबाइल की तीन दुकानों से एप्पल व बीट कंपनी का करीब दस लाख रुपये का डुप्लीकेट सामान बरामद किया। तीन आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कापी राइट एक्ट का केस दर्ज करते हुए दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एप्पल के लिए ब्रांड का काम करने वाली स्पीड कंपनी के निदेशक रमेश कुमार, एरिया मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को हिसार में मोबाइल की दुकानों में एप्पल तथा बीट कंपनी की डुप्लीकेट एसेसरीज बेचे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद सिटी एसचएचओ कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
टीम ने कंपनी के अधिकारियों के साथ बिश्नोई मंदिर के सामने सुभाष मार्केट में तीन दुकानों पर छापा मारा। इन दुकानों से बैटरी, चार्जर, हेडफोन, कवर, स्पेयर पार्ट सहित अन्य सामान मिला। इन सामान पर एप्पल तथा बीट कंपनी के लोगो थे। कंपनी के अधिकारियों ने जांच के बाद इन सामान को डुप्लीकेट बताया, जिसके बाद दुकानों से बरामद करीब दस लाख रुपये के सामान को सील कर पुलिस के मालखाने में जमा करा दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने ओम मोबाइल के संचालक सुरेश धींगड़ा, हरिओम मोबाइल शॉप के संचालक पवन, मोबाइल एसेसरीज शॉप के संचालक कपिल कुमार को कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोबाइल शॉप संचालकों ने बंद की दुकान
सुभाष मार्केट में तीन मोबाइल शॉप पर छापे की सूचना मिलते ही शहर के कई हिस्सों में मोबाइल संचालकों ने अपनी दुकान बंद कर दी। रेड स्क्वेयर मार्केट, गणेश मार्केट, ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, पुष्पा कांप्लेक्स सहित कई अन्य जगह मोबाइल दुकान शाम से पहले ही बंद हो गई।