फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An elderly man committed suicide by hanging himself in Hisar

Hisar: उधार के 21 लाख रुपये नहीं मिले तो बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पूर्व सरपंच सहित 5 पर केस

Fri, 29 Mar 2024 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
An elderly man committed suicide by hanging himself in Hisar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के बालसमंद क्षेत्र के गांव बांडाहेड़ी निवासी 77 वर्षीय सरजीत सिंह ने उधार दिए 21 लाख रुपये नहीं मिलने पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में 2 सुसाइड नोट बरामद हुए।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पूर्व सरपंच हवासिंह समेत 5 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मृतक सरजीत सिंह के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि उसने पिता ने गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह को 17 लाख रुपये और बालसमंद निवासी सुनील लौरा को 4 लाख रुपये उधार दिए थे। अब दोनों रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बांडाहेड़ी निवासी जगजीत उर्फ लीला ने बताया कि उसका बालसमंद में बीज भंडार है। उसके पिता सरजीत सिंह से वर्ष 2017 व 2018 में तत्कालीन सरपंच हवा सिंह बांडाहेड़ी ने करीब 17 लाख रुपये एक महीने के लिए उधार लिए थे। हवा सिंह ने कहा था कि ग्रांट आने पर रुपये वापस दे देगा। वर्ष 2018 में बालसमंद निवासी सुनील लौरा वासी बालसमंद ने उसके पिता से 4 लाख रुपये लिए थे। उसने भी रुपये नहीं लौटाए। इस बारे में कई बार पंचायतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि एक साल पहले हवा सिंह ने पंचायत के सामने 13 लाख रुपये देने की हामी भरी थी। बाद में जब हम पैसे लेने गए तो हवा सिंह, उसकी पत्नी धर्मा देवी पुत्रवधू श्वेता देवी व पुत्र राजेश उर्फ राजू मिले। हमने अपने रुपये मांगे तो धर्मा देवी, श्वेता देवी, राजेश उर्फ राजू व हवासिंह ने धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया था।


पिता की बेइज्जती की। सुनील के घर गए तो उसने भी रुपये देने से मना कर दिया था। इससे परेशान होकर पिता ने यह कदम उठाया है। मृतक ने सुसाइड नोट में हवा सिंह, धर्मा देवी, श्वेता देवी, राजेश उर्फ राजू और सुनील पर रुपये न देने व बेइज्जती करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed