फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused convicted of killing a child in Hisar of Haryana

हिसार: ढाई साल के बच्चे की हत्या कर शव खेत में दबाने का आरोपी दोषी करार, कस्सी से सिर धड़ से कर दिया था अलग

Mon, 07 Mar 2022 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 10:10 PM IST
सार

दोषी ने बेरहमी से बच्चे को कस्सी से काट कर सिर को धड़ से अलग कर दिया था। अदालत दोषी को 11 मार्च को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन
Accused convicted of killing a child in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार में अदालत ने ढाई साल के बच्चे की हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोपी गैबीपुर निवासी हेमराज को सोमवार दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश गुरविंदर सिंह वधवा की अदालत 11 मार्च को फैसला सुनाएगी। इस संबंध में बरवाला थाना में 16 जून 2018 को अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया था। बाद में आरोपी हेमराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार गैबीपुर गांव के तत्कालीन सरपंच अर्जुन मेहता ने बरवाला थाना पुलिस को 16 जून को फोन कर बताया कि हेमराज के खेत में एक बच्चे का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को हेमराज ने बताया था कि वह 17 साल से तेलराम अग्रवाल के खेत ठेके पर लेकर खेती कर करता है।
विज्ञापन


सुबह छह बजे जब खेत में गया तो बच्चे के शव को मिट्टी में दबा देखा। बच्चे का सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने जांच की तो खेत के पास नाले में बच्चे का कटा सिर बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में गैबीपुर निवासी हेमराज को गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां को दिया था शादी का झांसा 
पुलिस पूछताछ के दौरान गैबीपुर निवासी और आरोपी हेमराज ने बताया था कि उसकी मार्च 2018 में उत्तरप्रदेश की रहने वाली सुमन के साथ मुलाकात हुई। सुमन अपने पति से अलग रहती थी। उसका ढाई साल का बेटा शिवा था। सुमन को शादी का झांसा देकर 14 अप्रैल को गैबीपुर ले गया।


कुछ दिन बाद सुमन को कहा कि वह शिवा को अपने साथ नहीं रखेगा। 16 जून की रात को शिवा को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कस्सी से उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed