{"_id":"622e3a9a679d7016f2550873","slug":"a-student-put-obscene-video-during-online-examination-at-guru-jambeshwar-university-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: गुजवि में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक छात्र ने डाला अश्लील वीडियो, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: गुजवि में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक छात्र ने डाला अश्लील वीडियो, चार पर केस दर्ज
Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
सार
विभाग के प्रो. धमेंद्र ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में गुजवि में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक छात्र द्वारा अश्लील वीडियो डालने का मामला सामने आया है। पोर्टल पर अश्लील शब्द भी लिखे गए हैं। छात्र ने तीन अन्य आईडी पर भी लिंक शेयर किया है जो की फर्जी आईडी है। पता चलने पर संबंधित विभाग के प्रो. धमेंद्र ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित कुमार, इशांत ठाकुर और एक अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
21 फरवरी को थी ऑनलाइन परीक्षा
शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में गुजवि के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. धर्मेंद्र ने बताया कि फरवरी माह में कोरोना के चलते ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी। गत 21 फरवरी को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। उस दिन गणित विषय की परीक्षा थी। सुबह साढ़े दस से लेकर दो तक परीक्षा चली।
विज्ञापन
इस दौरान एक विद्यार्थी अमित कुमार ने पोर्टल पर अश्लील वीडियो के अलावा अपशब्द डाल दिए। परीक्षा के दौरान जो परीक्षक थे उन्होंने विभाग की पोर्टल पर अश्लील वीडियो चलती देखी और इस बारे में बताया। उसके बाद वीडियो को हटाया गया।
विज्ञापन
बाद में जांच की गई तो सामने आया कि छात्र अमित कुमार ने अश्लील वीडियो का लिंक डाला है और उसने ही तीन अन्य फर्जी आईडी पर लिंक शेयर किए हैं। अब इस बारे में शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।