{"_id":"599895794f1c1b1b0e8b4827","slug":"91503171961-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने ली शांति कमेटी की मीटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी ने ली शांति कमेटी की मीटिंग
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
साध्वी यौन शौषण मामले में 25 तारीख को आने वाले सीबीआई अदालत के निर्णय के दृष्टिगत शनिवार को डीएसपी जयपाल सिंह ने उकलाना थाना में 25 सदस्यीय शांति कमेटी का गठन किया।
डीएसपी जयपाल सिंह ने कहा कि शरारती तत्व अफवाहों के फैलने का काम करते है। अफवाहों के फैलने से उत्पन्न चिंगारी ज्वालामुखी का रूप धारण कर लेती है। इससे जानमाल का काफी नुकसान हो जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर फैसले के उपरांत समाज को यह लगता है कि कोई किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है तो तत्काल शांति कमेटी के सदस्य उसे रोकने का काम करें।
विज्ञापन
डीएसपी ने कमेटी के सदस्यों को बताया कि वे डेरा प्रेमियों से संपर्क कायम कर उनको जागरूक करें कि कानून का सम्मान करना चाहिए। देश के प्रत्येक नागरिक का यह उत्तरदायित्व है कि वह कानून की मदद करे।
इस अवसर थाना प्रभारी संदीप कुमार, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल धायल, सुभाष फरीदपुरिया, सुरेवाला से सरपंच संदीप पातड़, कल्लरभैणी से सरपंच राजकुमार वर्मा, कुंदनपुरा से सरपंच रोहताश राय, मदनपुरा से सरपंच जगपाल, साहू से सरपंच रजनीश गोदारा, कृष्ण गाजूवाला, प्रभुवाला से सरपंच प्रतिनिधि परमिंद्र सिंह, शेरसिंह बतरा, पाऊ श्योराण, कृष्ण गाजूवाला, सतीश दनौदा, सत्यभूषण बिंदल, जयबीर धायल, कंडूल के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुंडू, बलवंत मांजू, टेकराम, बलबीर, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।