फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को दो डंपर ने कुचला, चाचा-भतीजे की मौत

सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को दो डंपर ने कुचला, चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को दो डंपर ने कुचला, चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी।
अंबाला-जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दो डंपर ने बाइक साइड में लगाकर बात कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में लिया। तीनों लोगों को डंपर एक-एक कर कुचलने के बाद मौके से फरार हो गए। हादसे में उपमंडल के गांव गैंडावास के चाचा और भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस हिसार पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव गैंडावास निवासी सतबीर और सूबेसिंह अपने चाचा जयसिंह के साथ दो बाइकों पर सवार होकर सिवानी आ रहे थे। गांव से एनएच पर चढ़ते ही दोनों भाइयों ने अपनी-अपनी बाइक सड़क पर ही रोक ली और साइड में होकर कुछ बतलाने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार दो डंपर आए और सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को एक-एक कर कुचल डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले डंपर की चपेट में आने के बाद तीनों दूसरे डंपर की चपेट में भी आ गए और करीब 500 मीटर तक डंपर उन्हें अपने साथ घसीटता हुआ सड़क पर दौड़ता रहा। बाद में आरोपी डंपर चालक घायलों को उनके हाल पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। दर्द से कराह रहे इन घायलों को आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में हिसार रेफर कर दिया गया। इसमें हिसार पहुंचने से पहले गैंडावास निवासी जयसिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि जयसिंह उसके भतीजे सूबेसिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ तोड़ दिया। हादसे में घायल युवक सतबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत की खबर मिलने के बाद गैंडावास गांव में मातम छा गया। जांच कर रहे एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी डंपरों का कोई सुराग नहीं लगा है और जल्द ही सुराग लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed