फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जीजेयू के स्टोर कीपर रामफल लोहान ने शुक्रवार को भी हंगामा किया, गिरफ्तार

जीजेयू के स्टोर कीपर रामफल लोहान ने शुक्रवार को भी हंगामा किया, गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू के स्टोर कीपर रामफल लोहान ने शुक्रवार को भी हंगामा किया, गिरफ्तार
हिसार।
विज्ञापन

जीजेयू के स्टोर कीपर रामफल लोहान ने शुुक्रवार को फिर से कुलपति के पीएसओ के साथ अभद्रता की। इसके बाद आरोपी रामफल को आत्महत्या प्रयास में शुक्रवार को दोबारा से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले रामफल लोहान पंचायत लेकर पहुंचे थे। पंचायत में समझौता नहीं हो सका था।
जीजेयू का स्टोर कीपर रामफल लोहान शुक्रवार को कुछ लोगों को लेकर जीजेयू पहुंचा। यहां अधिकारियों और कुलसचिव एके पुंडीर के साथ मीटिंग हुई। इसमें समझौता नहीं हो सका। पंचायती सदस्यों के वापस लौटने के बाद रामफल फिर से कुलपति कार्यालय पहुंचा। यहां कुलपति कार्यालय में घुसने लगा तो पीएसओ ने रोका लिया। इस पर रामफल लोहान ने कहा कि अगर उसे रोका गया तो सुसाइड कर लेगा। पीएसओ के साथ हाथापाई का प्रयास भी किया। कुलपति कार्यालय से इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रामफल लोहान को गिरफ्तार कर लिया। जीजेयू चौकी प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने कहा कि रामफल लोहान को आत्महत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है। रामफल को धारा 309 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामफल को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। रामफल के बेटे शुभम पर भी जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
विज्ञापन


रामफल लोहान शुक्रवार को फिर से जीजेयू पहुंचा था। उनके साथ पंचायत के कुछ लोग थे। रामफल ने उनकी बात को भी नहीं माना। इस कारण सहमति नहीं बन सकी। उन लोगों के लौटने के बाद कुलपति के कक्ष में घुसने का प्रयास करते हुए हंगामा किया। आत्महत्या की लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके पुंडीर, कुलसचिव, जीजेयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed