फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   यूपी के बागपत व रेवाड़ी की महिला से ठगी का मामला...

यूपी के बागपत व रेवाड़ी की महिला से ठगी का मामला...

Sun, 28 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी के बागपत व रेवाड़ी की महिला से ठगी का मामला...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के अनाज मंडी एरिया में एक फर्म द्वारा डिस्पोजल बर्तन बनाने की मशीन देकर कारोबार करवाने और माल सप्लाई करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत लेकर यूपी के बागपत और रेवाड़ी की महिलाएं अनाज मंडी चौकी पहुंची। इनमें से बागपत की एक महिला ने आरोप लगाया कि फर्म के मालिक ने उनसे 95 हजार रुपये तो ले लिए, लेकिन अभी तक मशीनें सप्लाई नहीं कीं। दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि उनसे सप्लाई से पहले 45 हजार रुपये लिए। रुपये लेने के बाद मशीन तो सप्लाई कर दी, लेकिन मैटीरियल उपलब्ध नहीं करवाया। बिना कच्चे माल के वह बर्तन आखिर कैसे बनाएं। उन्होंने कहा कि जब वे फोन करते हैं तो आगे की तारीख दे दी जाती है।
आरोप : ऑफिस पहुंची तो ऑफिस का गेट व लाइट बंद की मारपीट
बागपत निवासी याचना चौहान और रेवाड़ी की मालती शर्मा का आरोप है कि जब वे शनिवार को अनाज मंडी एरिया स्थित फर्म के ऑफिस पहुंचीं तो उनके साथ मालिकों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान उन्होंने ऑफिस बंद कर लिया और लाइटें भी बंद कर मारपीट की गई। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। किसी तरह से वे उनके चंगुल से निकलकर आईं और जब चौकी पहुंची तो मौके पर मौजूद वीरेंद्र नाम के पुलिस कर्मचारी ने उन्हें वहां से वापस भेज दिया और कहा कि आप लोग कंज्यूमर कोर्ट में जाओ। इस मामले के बाद दोनों महिलाएं जनवादी महिला समिति के कार्यालय में पहुंचीं। वहां पहुंचकर उन्होंने पूरी बात बताई। जनवादी महिला समिति सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उनकी सुनवाई की। रात करीब साढ़े आठ बजे तक अनाज मंडी चौकी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


इस तरह का मामला अनाज मंडी चौकी में आया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। महिलाएं शिकायत देंगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed