फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कैंट की टावर कॉलोनी के मकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चुराया

कैंट की टावर कॉलोनी के मकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चुराया

Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कैंट की टावर कॉलोनी के मकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चुराया
मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान और नकदी चोरी
विज्ञापन

हिसार। कैंट की टावर कॉलोनी स्थित मकान से चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने टावर कॉलोनी निवासी रीना की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रीना ने बताया कि चोरों ने उनके मकान के दो कमरों के ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो सूटकेसों को तोड़कर सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोर उनके कमरे में रखी एलईडी, सेट टॉप बॉक्स, 2000 रुपये नकद, चांदी के दो सिक्के व बच्चे के कड़े, पाजेब चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया तथा सुराग जुटाए। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल देवेंद्र सिंह के अनुसार रीना की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed