फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रेप केस से बचाने के लिए रिश्वत मांगने की आरोपी एसआई संतोष ने सरेंडर किया

रेप केस से बचाने के लिए रिश्वत मांगने की आरोपी एसआई संतोष ने सरेंडर किया

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रेप केस से बचाने के लिए रिश्वत मांगने की आरोपी एसआई संतोष ने सरेंडर किया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रिश्वत केस में फंसी महिला एसआई संतोष देवी ने सोमवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद एसआई संतोष देवी को थाने ले जाया गया। महिला अधिकारी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। संतोष का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर केस दर्ज किया गया था। बाद में उन्हें सस्पेंड किया गया था।
सदर थाने की एसआई संतोष देवी की 1200 रुपये लेने का वीडियो 20 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें महिला अधिकारी सदर थाने के अंदर एक कमरे में बैठकर बातचीत कर रही थी। महिला ने आर्यनगर निवासी विनोद कुमार से दुष्कर्म के मामले में बचाने के बदले रुपये मांगे थे। वीडियो में महिला अधिकारी कहती दिखी कि यह सब पैसा तो महिलाओं के कपड़े वगैरह खरीदने में खर्च हो जाता है। महिला अधिकारी पूरा पैसा न लाने की बात भी कहती दिखाई दी थी। यह समाचार अखबारों में आने के बाद आर्य नगर निवासी विनोद कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी। इसमें उसने कहा कि एक परिचित ने उसकी दुकान की चाबी ली थी। वह पीछे से दुकान में एक युवती ले आया था। युवती ने बाद में परिचित के खिलाफ सदर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दे दी थी। एसआई संतोष ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की बात कहकर रिश्वत मांगी। एक बार उसे चार हजार रुपये लिए। इसके बाद तीन हजार रुपये मांगे। विनोद ने 1200 रुपये देते हुए की वीडियो बना लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस कर्मी के खिलाफ 25 मई को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


खारिज हो गई अग्रिम जमानत याचिका
जून में एसआई संतोष की सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी खारिज कर दिया। इसके बाद महिला अधिकारी ने सोमवार को अदालत में सरेंडर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी से मिले थे विनोद और सुंदर सिंह बेरवाल
एसआई संतोष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले सप्ताह विनोद और सुंदर सिंह बेरवाल महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी से मिले थे। सुंदर सिंह बेरवाल ने कहा कि एसआई संतोष ने उन्हें रेप के झूठे में फंसाया। केस से बचाने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे थे। बाद में मुझे गिरफ्तार करा दिया। मई को केस दर्ज होने के बाद भी अब तक संतोष को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed