फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इंटरनेशनल बॉक्सर इंस्पेक्टर जयभगवान पर केस एक्साइज की महिला इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया,जयभगवान की मां महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

इंटरनेशनल बॉक्सर इंस्पेक्टर जयभगवान पर केस एक्साइज की महिला इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया,जयभगवान की मां महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉक्सर इंस्पेक्टर जयभगवान पर केस एक्साइज की महिला इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया,जयभगवान की मां महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज
इंटरनेशनल बॉक्सर इंस्पेक्टर जयभगवान पर केस एक्साइज की महिला इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया, जयभगवान की मां महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। टोहाना सीआईए इंचार्ज अर्जुन अवार्डी ओलंपियन बॉक्सर इंस्पेक्टर जयभगवान पर हिसार में आबकारी विभाग की महिला अधिकारी नीलम वत्स ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कराया है। इंस्पेेक्टर जयभगवान के भाई मंजीत और 10-15 अन्य के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर जयभगवान की मां बीरमति ने महिला अधिकारी नीलम वत्स तथा उसके पति एडवोकेट नारायणदास पर गाली गलौच करने, अपशब्द बोलने, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।
हिसार सदर थाना में यह केस एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार कैमरी रोड स्थित लक्ष्मी विहार में 19 मई को शराब के ठेके के विरोध में हंगामा हुआ था। कॉलानीवासियों ने क्षेत्र में खुले ठेके को बंद करवाने को लेकर बैठक की थी। ठेकेदार के बुलाने पर एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स अपने पति के साथ वहां पर पहुंची थी। आरोप है कि एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स सहित उनके ड्राइवर को लोगों ने बंधक बनाकर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। नीलम वत्स ने उच्चाधिकारियों को फोन किया तो थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत में इंस्पेक्टर नीलम वत्स ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर जयभगवान व उसके भाई मंजीत ने उसके साथ हाथापाई की। ड्राइवर को भी गाड़ी नहीं ले जाने दिया। वह तथा उसका पति करीब एक घंटा गाड़ी में ही बंधक रहे। उच्चाधिकारियों को सूचित किया तो बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनको मुक्त करवाया। सदर पुलिस ने एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स की शिकायत पर धारा 147, 149, 353, 186, 342 के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स पर भी केस दर्ज
हिसार। लक्ष्मी विहार कैमरी रोड निवासी इंस्पेक्टर जयभगवान की मां बीरमति की शिकायत पर एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स और उनके पति एडवोकेट नारायण दत्त वत्स पर सदर थाना पुलिस ने धारा 166,109,294,506,34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बीरमति ने कहा है कि लक्ष्मी विहार में एक मकान में शराब का ठेका खुला हुआ है। ठेका हटवाने की मांग को लेकर 14 मई को डीसी से क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल मिला था। उसके बाद डीईटीसी ने 15 मई को एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स को मौके पर भेजने की बात कही। 15 मई को इंतजार करने के बाद भी एक्साइज इंस्पेक्टर मौके पर नहीं पहुंची। 17 मई को एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स ठेके पर पहुंची। क्षेत्रवासियों से बात करने की बजाए ठेकेदार से बातचीत करके चली गई। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रवासियों ने 19 मई की रात को बैठक की। इस बैठक में टोहाना सीआईए इंचार्ज जयभगवान भी मौजूद थे। बैठक में शराब ठेका हटाने की मांग उठी। उस दौरान शराब ठेकेदार भी वहां पर पहुंच गया। बैठक के दौरान ठेकेदार ने फोन करके एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स को मौके पर बुला लिया। इस दौरान उनके पति एडवोकेट नारायण दत्त वत्स भी सरकारी गाड़ी में आए। बीरमति का आरोप है कि उस समय नारायण दत्त वत्स नशे में था। नशे की हालत में इंस्पेक्टर जयभगवान को धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। माहौल बिगड़ता देख ठेकेदार वहां से चला गया।
ठेकेदार के जाने पर एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स और उसका पति भी मौके से जाने लगे तो क्षेत्रवासियों ने रोक लिया और पुलिस चौकी में फोन कर दिया। पुलिस के आने पर नारायण दत्त वत्स के मेडिकल की बात क्षेत्रवासियों ने उठाई। जिसके बाद पुलिस ने नारायण दत्त वत्स का मेडिकल करवाया।


वर्जन
हम पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद है। अपने पति को बचाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है। किसी को बंधक नहीं बनाया। मारपीट का तो सवाल ही नहीं। नीलम वत्स के पति सरकारी ड्यूटी पर क्यों आए थे। शराब पीकर लोगों को गाली गलौच कर रहे थे। उनके मेडिकल में भी शराब सेवन की बात आई है।
- जयभगवान, इंस्पेक्टर, टोहाना, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed