{"_id":"5aa97ce74f1c1ba4238b540b","slug":"71521056999-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की गाड़ी चुराने वाले चौकीदार को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम की गाड़ी चुराने वाले चौकीदार को मिली जमानत
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी।
तहसील परिसर स्थित उपमंडलाधीश के आवास से एसडीएम की सरकारी गाड़ी और उनका पालतू कुत्ता चुराकर भगा ले जाने के आरोपी चौकीदार को गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। इस दौरान उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। जमानत से छूटने के बाद आरोपी चौकीदार अपने परिजनों के साथ चला गया।
गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही एसडीएम आवास पर बतौर चौकीदार नियुक्त हुआ कस्बा बहल का प्रदीप कुमार सोमवार की रात एसडीएम राजेश कुमार की सरकारी गाड़ी और उनका पालतू कुत्ता चुराकर फरार हो गया था। रास्ते में गाड़ी बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मिठ्ठी गांव के जलघर की दीवार में जा घुसी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी व कुत्ते को गांव से बरामद कर लिया था जबकि आरोपी प्रदीप कुमार को नागरिक अस्पताल से उपचार के दौरान धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बुधवार को आरोपी प्रदीप को न्यायिक दंडाधिकारी जसबीर की अदालत में पेश किया गया जहां आरोपी को जमानत मिल गई।