फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परीक्षा देने जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

परीक्षा देने जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। अपने गांव से ऑटो में सवार होकर परीक्षा देने जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसी गांव के करीब छह युवकों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस के अधिकारियों ने इस दौरान गांव में पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी मुलाकात की और उन्हें सुरक्षित माहौल देने का भरोसा दिलाया।
ऑटो में सवार होकर 10वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही 14 छात्राओं के साथ 16 फरवरी को गांव के बाइक सवारों ने कथित तौर पर ना केवल उनका पीछा किया, बल्कि उन्हें गलत इशारे भी किए। छात्राओं ने जब उन्हें देखना बंद कर दिया तो वे सीटियां बजाने लगे और बाइक को ऑटो के आगे-पीछे करने लगे। आरोप है कि मनचलों की हरकतों का ऑटो चालक राकेश ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ ना केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें जान से भी मारने की धमकी दी। छात्राओं के मुताबिक उनकी इस हरकत से वे ठीक से पेपर भी नहीं दे पाईं, जिसके बाद थाने पहुंचकर उन्होंने ना केवल शिकायत दर्ज करवाई बल्कि कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में होने वाले पेपरों में नहीं बैठने की चेतावनी भी दे दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और पूछताछ के बाद गांव के मही रामअवतार, मनीष, राहुल, सतीश, सुरेश और पवन के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, रास्ता रोकने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

झुंपा चौकी इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आरोपी युवक भूमिगत हो गए हैं। उधर, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद छात्राओं ने कार्रवाई पर पुलिस का शुक्रिया किया है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed