{"_id":"5c1007afbdec224180577e09","slug":"61544554415-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनि दहाड़े नाबालिग किशोरी का अपहरण, गाड़ी से उतरकर खुद पहुंची मामा के घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दनि दहाड़े नाबालिग किशोरी का अपहरण, गाड़ी से उतरकर खुद पहुंची मामा के घर
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर की एक कॉलोनी से दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। दो युवक 14 वर्षीय किशोरी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद किशोरी खुद ही गाड़ी से उतरकर अपने मामा के घर पहुंच गई। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शहर के एक एरिया की 14 वर्षीय किशोरी स्कूल की छुट्टी के बाद अपने मौसा के घर चली गई। वहां से वह शाम के चार बजे अपने घर पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार से दो युवक उतरे और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वह उसके बालसमंद रोड पर एचएयू गेट नंबर 3 के पास ले गए। वहां पर दोनों आरोपी गाड़ी से उतरकर सामान लेने चले गए। इस दौरान किशोरी गाड़ी में अकेली रह गई और वह गाड़ी से उतरकर चार नंबर गेट के पास अपने मामा के घर चली गई। वहां पर किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में अपने मामा को जानकारी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने पूरी शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी के लिए किशोरी द्वारा बताई गई जगहों के आसपास लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली गई।
किशोरी के बयान के बाद वारदात की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी द्वारा बताई गई जगहों के आसपास लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को खंगाला गया, लेकिन उनमें कुछ भी सामने नहीं आया। केस की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-अमर सिंह, जांच अधिकारी आजाद नगर थाना