फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण,मौका मिलते ही भागकर पुलिस नाके में घ़सकर किया बचाव--

पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण,मौका मिलते ही भागकर पुलिस नाके में घ़सकर किया बचाव--

Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण,मौका मिलते ही भागकर पुलिस नाके में घ़सकर किया बचाव--

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। साउथ बाईपास पर स्कूटी सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिया। युवक को मौका मिलने पर राजगढ़ रोड पर नहर पुल के पास अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गया।
पुलिस को दिए अपने बयान में गांव डोभी के विक्रम सिंह ने बताया कि वह मसाज पार्लर चलाता है। सोमवार दोपहर को वह किसी काम से अपनी बाइक पर साउथ बाईपास से सेक्टर-14 की तरफ जा रहा था। जब वह घोड़ा फार्म फाटक के पास पहुुुुंचा तो पीछे से स्कूटी पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसको रुकवा लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, उनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया। दोनों युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाया। उसे राजगढ़ रोड की तरफ ले जाने लगे। एक युवक स्कूटी चलाने लगा। दूसरा युवक उसकी बाइक पर पिस्तौल तानकर पीछे-पीछे आने लगा। स्कूटी चला रहे युवक ने उससे रास्ते में कहा, वो पहले भी कत्ल कर चुके हैं। आज उसका नंबर है। यह सुनकर वह डर गया। जब अपहरणकर्ता उसे राजगढ़ रोड पर लेकर पहुंचे तो आगे जाम के कारण स्कूटी की स्पीड कम हो गई। इतना मौका मिलते ही वह हिम्मत करके स्कूटी से उतरकर नजदीक के पुलिस नाके में घुसकर खुद को बचाया। उसने घटना के बारे में नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को बताया। पुलिसकर्मी अपहरणकर्ताओं को पकड़ने गए दौड़े तो दोनों बाइक और स्कूटी लेकर कैमरी रोड की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हरीकेश ने बताया कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे थे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। एक के बारे में जानकारी मिल चुकी है। दोनों आरोपी युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed