फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किशोरी से रेप, रात को मेडिकल जांच करने नहीं पहुंची डॉक्टर, सुबह भी तीन घंटे करना पड़ा इंतजार

किशोरी से रेप, रात को मेडिकल जांच करने नहीं पहुंची डॉक्टर, सुबह भी तीन घंटे करना पड़ा इंतजार

Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप, रात को मेडिकल जांच करने नहीं पहुंची डॉक्टर, सुबह भी तीन घंटे करना पड़ा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आदमपुर के एक गांव में 16 साल की एक किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस शनिवार रात मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को नागरिक अस्पताल लेकर आई, लेकिन लेडी डॉक्टर न आने के कारण पुलिस और परिजनों को रात को डेढ़ घंटा इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की नॉलेज में मामला होने के बावजूद रविवार को तीन घंटे इंतजार के बाद मेडिकल जांच हो पाई। पुलिस ने नामजद के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
किशोरी अपने परिजनों के साथ ढाणी में रहती है। वह शनिवार तड़के चार बजे शौच आदि के लिए अकेली बाहर निकली थी। घर के पास पड़ोस की ढाणी में रहने वाला युवक प्रमोद खड़ा था। आरोप है कि वह मुंह दबाकर उसे घर से कुछ दूर ले गया। युवक ने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह बाद में उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर आदमपुर थाने में पहुंचे। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए शनिवार रात 11.30 बजे नागरिक अस्पताल में लेकर गई।
विज्ञापन

लेडी डॉक्टर का फोन नहीं हुआ रिसीव
नियमानुसार दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत मिलने पर उसका जल्द मेडिकल कराया जाना चाहिए। उसके बावजूद शनिवार रात पीड़िता, उसके परिजनों और पुलिस को डेढ़ घंटा लेडी डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा, लेकिन वह नहीं आईं। आखिरकार पुलिस और परिजन मजबूरन बिना मेडिकल कराए किशोरी को वापस ले गए। इस दौरान इमरजेंसी से स्टाफ ने अस्पताल प्रबंधन को फोन पर मामले से अवगत कराया। पुलिस रविवार सुबह 10 बजे पीड़िता के साथ सिविल अस्पताल में दोबारा पहुंची। उसके बावजूद लेडी डॉक्टर तीन घंटे देरी से पहुंची। तब जाकर पीड़िता का मेडिकल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की शिकायत पर नामजद के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -रचना देवी, एसआई, आदमपुर थाना

डॉक्टर का मोबाइल नंबर था गलत फीड : पीएमओ
रात को स्टाफ ने इमरजेंसी से फोन पर रेप पीड़िता के मेेडिकल के लिए लेडी डॉक्टर नहीं पहुंचने की सूचना दी थी। चेक करने पर पाया कि लिस्ट में लेडी डॉक्टर का मोबाइल नंबर गलत फीड था, उसे ठीक कराया है। पीड़िता का मेडिकल किया गया है। -डॉ. दयानंद, पीएमओ नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed