{"_id":"5a05f3b04f1c1bd1538bc38a","slug":"61510339504-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वाले दो डॉक्टर गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वाले दो डॉक्टर गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिटी पुलिस ने बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने वाले दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों डॉक्टर सिटी एरिया में ही प्रेक्टिस कर रहे थे। पकड़े गए डॉक्टर राजीव नगर निवासी सोनू और 12 क्वार्टर रोड निवासी सतपाल है। पुलिस ने इसके खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल में भेज दिया गया है।
पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि 12 क्वार्टर चौकी ने इस मामले में केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि ये लोग बिना लाइसेंस या किसी डिग्री के क्लीनिक चला रहे थे और आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। सीएम फ्लाइंग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान ने कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम को कई प्रकार की दवाइयां व उपकरण मिले थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों डॉक्टरों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉडल टाऊन में एक मेडिकल स्टोर भी सील किया जा चुका है।