फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उकलाना में हुई थी वारदात

उकलाना में हुई थी वारदात

Sun, 20 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
उकलाना में हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
झाड़फूंक के बहाने उकलाना में एक युवती के साथ रेप करने के मामले में तांत्रिक पति का साथ देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला सिरसा के शिव नगर की रहने वाली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया।
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया है कि मामला वर्ष 2015 का है। इस मामले में पुलिस पहले अभियुक्त महिला के पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। तांत्रिक की पत्नी ने अग्रिम जमानत ले रखी थी। अब पुलिस ने महिला को शामिल तफ्तीश करने के लिए महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बेहोशी की हालात में किया था रेप
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थी। परिजन झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। उनका संपर्क तांत्रिक व उसकी पत्नी से हुआ। दोनों ने उसे इलाज करने का आश्वासन दिया। उन्होंने युवती को चावल में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और जब युवती बेहोश हो गई तो तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया। युवती ने आरोप लगाया था कि इस साजिश में तांत्रित की पत्नी व कुछ अन्य लोग शामिल भी शामिल थे। पुलिस ने इसके बाद युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन की और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत नगर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
दूसरे, मामले में भारत नगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त भारत नगर का ही सोनू है। पुलिस को महिला ने शिकायत दी थी कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील संदेश भी भेजे। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर सोनू के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।


- झाड़फूंक के बहाने युवती से रेप करने वाले तांत्रिक पति का साथ देने वाली पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed