{"_id":"5cae5208bdec22144855a713","slug":"51554928136-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर मेकर कंपनी के मालिक राधेश्याम के खिलाफ एक और मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्यूचर मेकर कंपनी के मालिक राधेश्याम के खिलाफ एक और मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पुलिस ने फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में लाजपत नगर निवासी जोगेंद्र सिंह ने मिलगेट थाना पुलिस को 3 लाख 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लाजपत नगर निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उसने रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित शेयर खान ब्रोकिंग कंपनी में मैनेज अनुज के पास डी-मैट अकाउंट खोला हुआ था। वहां पर राधेश्याम का आना-जाना था। 25 मई 2018 को वह शेयर ट्रेडिंग के सिलसिले में अनुज के पास गया हुआ था तो वहां पर राधेश्याम आया हुआ था। अनुज कश्यप ने कहा कि इस तरह शेयर मार्केट में पैसा लगाना रिस्की है, इसलिए राधेश्याम की फ्यूचर मेकर कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करो। पीड़ित ने कहा कि वह उनकी बातों में आ गया। अनुज ने आशीष को अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि यह कंपनी में लीड प्रमोटर है। उसने बताया कि अगर कंपनी में 2 लाख 2 हजार 500 रुपये एक साथ लगाते हैं तो कंपनी 18 हजार रुपये प्रतिमाह 24 महीने तक देगी और सात हजार रुपये प्रतिमाह लाइफ टाइम तक मिलता रहेगा। निवेश के साथ ही विदेश का एक टूर कंपनी की तरफ से निशुल्क करवाया जाएगा। शिकायत के अनुसार उसने जब इसकी गारंटी के बारे में पूछा तो उन्होंने कई लोगों के खाते दिखाए और कहा कि इन्होंने कंपनी में निवेश किया है और ये इनके खाते में प्रोफिट जमा होता रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार इसी के चलते उसने उनके ऊपर विश्वास किया और एक लाख 92 हजार रुपये उनकी कंपनी में लगा दिए।
भाई के पैसे भी करवाए इन्वेस्ट
शिकायतकर्ता जोगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उसके खाते में छठे, 7वें और 8वें महीने में कुछ पैसे डाले, जिस कारण उन पर विश्वास हो गया। आरोपियों ने उसे बड़ी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करने को कहा, जिसमें 25 हजार प्रतिमाह के बजाय 32 हजार 500 रुपये महीना मिलने की गारंटी दी। इसके चलते उसने अपने भाई जितेंद्र कुमार के नाम से 4 अगस्त 2018 को कंपनी में 1 लाख 92 हजार रुपये इन्वेस्ट किए। इसके बाद उनके दोनों के खातों में से किसी के भी खाते में पैसे नहीं आए। उसने कहा कि उनके कुल 3 लाख 84 हजार रुपये कंपनी में फंसे हुए हैं और वापस मांगने पर नहीं दिए जा रहे। आरोपी अनुज से पैसे मांगे तो मना कर दिया तथा धमकी दी कि यदि कोई शिकायत दी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
जांचकर्ता एसआई दयानंद के अनुसार शिकायत पर आरोपी सीसवाल निवासी राधेश्याम, प्रोफेसर कॉलोनी संत नगर निवासी आशीष और रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित शेयर खान ब्रोकिंग कंपनी के मैनेजर अनुज कश्यप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 506, 120बी, 467, 468, 471 तथा पीसी और एमसीबी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।