{"_id":"5c23d5cdbdec2256ed2b88c8","slug":"51545852365-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपुत्र सेना ने तीन गोतस्करों सहित गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोपुत्र सेना ने तीन गोतस्करों सहित गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गोपुत्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद श्योकंद की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कैंट गेट नंबर-4 के पास से तस्करी के लिए ले जाई जा रही गायों से भरा एक कंटेनर काबू किया। तस्करों से मुक्त करवाए गए 13 गोवंश को धांसु गोशाला पहुंचाया गया। इस विषय को लेकर गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपुत्र संपत सिंह की ओर से हिसार सदर थाना पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कंटेनर मालिक व गोवंश के साथ पकड़े गए गोतस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
गोपुत्र सेना को 25 दिसंबर की देर रात सूचना मिली की सिरसा की तरफ से एक बंद बाडी कंटेनर गोवंश को भरकर दिल्ली की ओर ले जा रहा है। सूचना पाकर गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत सिंह ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देकर उनका सहयोग लिया तथा टीमें बनाकर कंटेनर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। गोपुत्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद श्योकंद की टीम ने सुबह कंटेनर को हिसार कैंट गेट नंबर-4 के पास नाका लगाकर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 13 गोवंश को बरामद किया गया। साथ ही तीन तस्करों को भी पुलिस ने काबू किया, जिन्होंने अपनी पहचान नौशाद निवासी गांव गगेरू जिला शामली, कलवा कुरैशी निवासी शाहजहांपुर जिला मेरठ व ईशलाम निवासी सागरपुर जिला रामपुर के रूप में बताई है। जब गाड़ी खोली गई तो एक गोवंश गाड़ी से कूद कर भाग गया। टीम सदस्यों अजीत सिंह, फौजी, वीरेंद्र, सीलू राम, रवि माथुर, गोसेवा दल जींद से सर्वेश, राकेश, भोलू, छोटू व कर्नेल आदि ने अपना सहयोग दिया।